{"_id":"5d3ab05b8ebc3e6d0179cccc","slug":"second-round-of-counseling-for-mbbs-bds-in-hpu-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस, बीडीएस के लिए दूसरे दौर की काउंसलिंग इस दिन से","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एमबीबीएस, बीडीएस के लिए दूसरे दौर की काउंसलिंग इस दिन से
Fri, 26 Jul 2019 01:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 26 Jul 2019 01:19 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : फाइल फोटो
एमबीबीएस और बीडीएस कोर्स के लिए 27 से 30 जुलाई तक विवि सभागार में दूसरे दौर की काउंसलिंग होगी। प्रदेश एवं काउंसलिंग कमेटी ने पात्र अभ्यर्थियों की सूची विवि के एडमिशन पोर्टल पर उपलब्ध करवा दी है। अतिरिक्त परीक्षा नियंत्रक प्रदीप शर्मा ने बताया कि छात्र इस सूची के मुताबिक ही काउंसलिंग में हिस्सा लेंगे। काउंसलिंग के लिए 1762 पात्र पाए गए हैं।
विज्ञापन
काउंसलिंग के लिए तय शेड्यूल के मुताबिक 27 जुलाई को 300, 28 जुलाई को 450, 29 जुलाई को 500 और अंतिम रोज 30 जुलाई को 500 अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाएगा। शुक्रवार शाम तक प्रदेश भर के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में रिक्त रहीं या एक श्रेणी में दूसरी श्रेणी में बदलकर भरी जाने वाली सीटों से संबंधित स्थित साफ हो जाएगी, जिससे सार्वजनिक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
एचपीयू ने 31 तक बढ़ाई कॉलेजों में प्रवेश की तिथि
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एक बार फिर कॉलेजों में यूजी डिग्री कोर्स में प्रवेश की तिथि को बढ़ाकर 31 जुलाई कर दिया है। कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने कहा कि प्रदेश की मुश्किल भौगोलिक परिस्थितियाें और छात्रों की दिक्कतों को देखते हुए प्रवेश की तिथि बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
कुलपति का कहना है कि प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों से आकर उनसे इस मांग को लेकर मिले छात्रों की समस्या को समझते हुए प्रवेश की तिथि बढ़ाई गई है। विवि प्रशासन ने इससे पूर्व भी कॉलेजों में प्रवेश लेने की समय सीमा को बढ़ाकर बीस जुलाई किया था।