{"_id":"5d36e8078ebc3e6c9e1b9660","slug":"second-phase-mbbs-and-bds-counseling-in-hpu-shimla-from-27-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमबीबीएस और बीडीएस के लिए इस दिन से होगी दूसरे चरण की काउंसलिंग","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एमबीबीएस और बीडीएस के लिए इस दिन से होगी दूसरे चरण की काउंसलिंग
Tue, 23 Jul 2019 04:27 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 23 Jul 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने एमबीबीए और बीडीएस कोर्स में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग का शेड्यूल बदला है। अब दूसरे चरण की काउंसलिंग 27 जुलाई से 30 जुलाई तक होगी।
विज्ञापन
प्रदेश भर के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए होने वाली इस काउंसलिंग के लिए खाली रहने वाली सीटों की संख्या की स्थिति 25 जुलाई के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। ऑल इंडिया कोटा की सीटों पर ज्वाइनिंग के लिए 25 जुलाई तक की समय सीमा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
ऑल इंडिया कोटा में देश भर के कॉलेजों की स्थिति साफ होने के बाद ही प्रदेश के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में पहले चरण की काउंसलिंग के बाद खाली रहने वाली सीटों की स्थिति स्पष्ट होगी। एमबीबीएस बीडीएस काउंसलिंग कमेटी ने दूसरे चरण की काउंसलिंग के शेड्यूल में बदलाव किया है।
विज्ञापन
पहले चरण की काउंसलिंग में अपीयर हुए अभ्यर्थियों में से ही दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए रैंक और श्रेणीवार बुलाया जाएगा। इसकी सूची 25 जुलाई के बाद विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी जाएगी।
इसे विवि की वेबसाइट wwwhpuniv.ac.in और www.admissions.hpushimla.in पर उपलब्ध करवा दिया जाएगा। कमेटी ने अभ्यर्थियों से लगातार विवि की वेबसाइट पर दी जा रही अपडेट पर नजर रखने को कहा है।