{"_id":"5b62f5264f1c1bb8538b694a","slug":"school-lecture-association-opposed-the-direct-recruitment-of-principals","type":"story","status":"publish","title_hn":" प्रधानाचार्य की 25 फीसदी सीधी भर्ती का विरोध, संघ ने उठाए सवाल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
प्रधानाचार्य की 25 फीसदी सीधी भर्ती का विरोध, संघ ने उठाए सवाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 02 Aug 2018 06:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ ने प्रधानाचार्य की 25 फीसदी सीधी भर्ती का विरोध किया है। संघ के अध्यक्ष केसर सिंह ठाकुर और महासचिव संजीव ठाकुर ने कहा कि प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती से लगभग 22 वर्षों से पदोन्नति का इंतजार कर रहे प्रवक्ताओं के ऊपर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
इससे प्रवक्ताओं की पदोन्नति के अवसर और भी कम हो जाएंगे। स्कूल प्रधानाचार्य की नियुक्ति हिमाचल के प्रवक्ताओं और मुख्याध्यापकों के माध्यम से की जाती थी। उन्होंने कहा कि अगर सीधी भर्ती से प्रधानाचार्य के पद भरे जाएंगे तो इससे बाहरी लोगों को हिमाचल में प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
इससे हिमाचल के सरकारी स्कूलों में कार्यरत प्रवक्ताओं और मुख्याध्यापकों के ऊपर विपरीत प्रभाव पड़ेगा और उनके पदोन्नति के अवसर और कम हो जाएंगे। उन्होंने सरकार से मांग की है कि स्कूल प्रधानाचार्य के पद सीधी भर्ती से न भरे जाएं।
विज्ञापन