स्कूल शिक्षा बोर्ड: 10वीं कक्षा की परीक्षा में पूछ लिए आउट ऑफ सिलेबस प्रश्न
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 29 Nov 2021 08:05 PM IST
सार
10वीं कक्षा के वोकेशनल विषय आईटीईएस का प्रश्नपत्र देखते ही विद्यार्थियों के होश उड़ गए। आईटीईएस का कुछ प्रश्नपत्र आउट ऑफ सिलेबस आ गया। इसमें एक भी प्रश्न ऐसा नहीं था, जो परीक्षार्थियों ने पढ़ा था। इसके अलावा नई शिक्षा नीति में प्रथम चरण की परीक्षा में एमसीक्यू के जरिये एक नंबर के प्रश्नों की संख्या 15 होनी चाहिए थी, लेकिन परीक्षा में सिर्फ पांच ही प्रश्न दिए गए थे।
विज्ञापन
परीक्षा(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला