{"_id":"5b892fdd42c79246633fe798","slug":"scholarship-to-ex-servicemen-dependents-whose-income-is-seven-lakh-rupee","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात लाख रुपये सालाना आय वाले पूर्व सैनिकों के बच्चे को भी छात्रवृत्ति","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सात लाख रुपये सालाना आय वाले पूर्व सैनिकों के बच्चे को भी छात्रवृत्ति
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 31 Aug 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनिक कल्याण विभाग की ओर से पूर्व सैनिकों के बच्चों को कोर्स करने के लिए मिलने वाली छात्रवृत्ति के लिए परिवार की आय सीमा बढ़ाई गई है। अब सात लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले पूर्व सैनिकों के बच्चे इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। इससे पूर्व इस छात्रवृत्ति के लिए आय सीमा तीन लाख रुपये निर्धारित थी।
विज्ञापन
कोई भी प्रोफेशनल या वोकेशनल कोर्स करने वाले पूर्व सैनिकों के बच्चे इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। आय सीमा बढ़ने से अब अधिक पात्र छात्रों को छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। सरकार ने विभाग की मांग अनुसार पुनर्निर्माण और पुन:स्थापना फंड में भी सैनिकों की आय सीमा में वृद्धि कर दी है।
विज्ञापन
अब सात लाख रुपये की आय तक के सैनिकों को इसका लाभ मिलेगा। पारिवारिक आय सीमा बढ़ाने से अब छात्रवृत्ति के लिए पूर्व सैनिकों के बच्चों और अपंग सैनिकों को लाभ मिलेगा। अपंग सैनिकों के पुनर्निर्माण के लिए सैनिक कल्याण विभाग की ओर से एक-एक लाख रुपये पुनर्वास केंद्र और दो हजार रुपये मासिक केंद्र में उपचाराधीन सैनिक को दिए जाते हैं।
विज्ञापन
आय सीमा बढ़ाने से अब अधिक सैनिकों को फंड में मिलने वाली सुविधाएं मिलेंगी। इससे पूर्व कम सैनिकों को ही यह सुविधाएं मिल पाती थीं। पूर्व सैनिकों की पेंशन राशि भी कई बार 3 लाख से ऊपर पहुंच जाती है, लेकिन आय सीमा बढन से अब अधिक सैनिकों को इन योजनाओं का लाभ मिलेगा।
इस संबंध में सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा का कहना है कि राज्य सरकार ने प्रोफेशनल और वोकेशनल कोर्स करने वाले पूर्व सैनिकों के बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति के लिए और अपंग सैनिकों को पुनर्निर्माण फंड में मिलने वाली योजनाओं के लिए पारिवारिक आय सात लाख कर दी है।