एचपीयू शिमला: अंतर कॉलेज खेलकूद स्पर्धा का शेड्यूल तय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश खेल और पाठ्योतर परिषद की विवि में हुई 48वीं वार्षिक बैठक के समापन समारोह में कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार ने पिछले सत्र में खेल और अन्य गतिविधियों में मेडल विजेता खिलाड़ियों और कॉलेज टीमों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर उन्होंने खेल और अन्य गतिविधियों के लिए निर्धारित 40 लाख के बजट में 15 लाख की बढ़ोतरी की घोषणा की। अब बजट 55 लाख होगा।
कुलपति ने संबोधन में कहा कि विवि परिसर और इससे संबद्ध शिक्षण संस्थानों में खेलकूद गतिविधियों को बढ़ावा देने के प्रयास किए जाएंगे। विवि परिसर में बीस करोड़ की राशि खर्च कर चार नए छात्रावासों और कंप्यूटर लैब बनाई जाएगी। इसके लिए राज्य और केंद्र सरकार से राशि उपलब्ध होगी। विवि छात्रावास के समीप पोर्टर हिल में खाली पड़ी जमीन पर विवि का अपना इंडोर स्टेडियम का निर्माण करने की योजना है। इसके लिए प्रदेश सरकार से भूमि विवि के नाम करने का मामला उठाया गया है।
उन्होंने मौजूद प्राचार्यों और शारीरिक शिक्षकों और खिलाड़ियों को संबोधित करते कहा कि खेलों में रुचि लेने के साथ ही खेलों को प्रोफेशन के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करें। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर पुरुष वर्ग में ऊना डिग्री कॉलेज, महिला वर्ग में एमएलएसएम सुंदरनगर और युवा उत्सव में ओवरऑल चैंपियन रहे जवाहर लाल नेहरू कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया ।
खो-खो पुरुष वर्ग में डिग्री कॉलेज हमीरपुर, जूडो में ऊना कॉलेज, जबकि महिला वर्ग की वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में राजकीय महाविद्यालय ढलियारा को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। समापन सामारोह में विवि के डीएस प्रो. अरविंद कालिया, डीएसडब्ल्यू प्रो. कमलजीत सिंह, काउंसलिंग के अध्यक्ष डॉ. गोपाल दास्टा, निदेशक शारीरिक शिक्षा एवं युवा कार्यक्रम और परिषद के सचिव प्रो. सुरेंद्र कुमार शर्मा, सह-निदेशक डॉ. हरि के अलावा कॉलेजों के प्राचार्य और शारीरिक शिक्षक मौजूद रहे। इस बैठक में खेल कलेंडर को भी जारी किया गया।
अंतर कॉलेज खेलकूद स्पर्धा का शेड्यूल तय
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नए सत्र के लिए खेल कलेंडर जारी कर दिया है। विवि की खेल एवं पाठ्योतर परिषद की हुई बैठक में सत्र के दौरान विवि की इंटर कॉलेज खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों और यूथ फेस्टिवल के लिए आम सहमति बनाकर मेजबान कॉलेज और इसकी तिथियां तय कर दी गई हैं।
परिषद के सचिव और विवि के खेल एवं युवा कार्यक्रम निदेशक प्रो. सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि कलेंडर तैयार कर इसे कॉलेजों को भेजा जा रहा है। इसके साथ ही प्रतियोगिताओं के लिए पंजीकरण की प्रकिया भी जल्द शुरू कर दी जाएगी।
इवेंट मेजबान कॉलेज तिथि
क्रॉस कंट्री सराज 4 सितंबर
पुरूष भारोत्तोलन गौतम गर्ल्स कॉलेज हमीरपुर 4, 5 सितंबर
महिला भारोत्तोलन डिग्री कॉलेज देहरी 12, 13 सितंबर
पुरूष महिला कुश्ती डिग्री कॉलेज बैजनाथ 16 से 18 सितंबर
एथलेटिक्स महिला पुरूष डिग्री कॉलेज धर्मशाला 23 से 25 अक्तूबर
शूटिंग दोनों वर्ग संजौली कॉलेज 19 से 21 सितंबर
जूडो महिला और पुरूष सीमा कॉलेज 9 से 11 अक्तूबर
बॉक्सिंग महिला पुरूष जीडीसी मंडी, नगरोटा बगवां 26 से 29, 19 से 21 दिसंबर
ताइक्वांडो पालमपुर कॉलेज 15 से 17 दिसंबर
टेबल टेनिस, दोनों वर्ग सोलन कॉलेज 27 से 29 सितंबर
हॉकी ऊना कॉलेज 14 से 16 अक्तूबर
बैडमिंटन राजीव गांधी कॉलेज कोटशेरा 21 से 23 सितंबर
बैडमिंटन महिला आरकेएमवी 3 से 5 अक्तूबर
बॉस्केटबाल धर्मशाला कॉलेज 23 से 26 अक्तूबर
कबड्डी गौतम कॉलेज हमीरपुर 15 से 19 अक्तूबर
चैस जीसी बीटन ऊना 26 से 28 अक्तूबर
खो-खो महिला पुरूष जोगिंद्रनगर कॉलेज 3 से 5 नवंबर
फुटबाल पुरूष ढलियारा कॉलेज 24 से 27 अक्तूबर
वॉलीबाल पुरूष नालागढ़ कॉलेज 3 से 6 दिसंबर
हेंडबॉल पुरूष एमएलएसएम सुंदर नगर 15 से 17 दिसंबर
महिला कबड्डी एमएलएसएम सुंदर नगर 3 से 5 अक्तूबर
बास्केटबाल महिला कुल्लू कॉलेज 5 से 6 नवंबर
हॉकी महिला मंडी कॉलेज 11, 12 नवंबर
वॉलीबाल महिला रामपुर कॉलेज 24 से 27 अक्तूबर
हैंडबॉल बिलासपुर ---
यूथ फेस्टिवल
एचपीयू के युवा महोत्सव का ग्रुप वन हरीपुर मनाली में 2 से 5 सितंबर को, ग्रुप दो म्यूजिक सीमा कॉलेज 16 से 19 सितंबर को, ग्रुप तीन डांस जीसी सीमा में 3 से 6 अक्तूबर, ग्रुप चार थियेटर की स्पर्धाएं हमीरपुर कॉलेज में 18 से 21 अक्तूबर को होनी तय हुई हैं।
राजेश यादव बने खेल एवं पाठ्येतर परिषद के अध्यक्ष
विवि के खेल एवं पाठ्योतर परिषद की नई कार्यकारिणी में राजेश यादव प्राचार्य चौकी मनियार ऊना, शारीरिक शिक्षक देहरी अश्वनी अवस्थी को उपाध्यक्ष, सदस्यों में शिलाई कॉलेज प्राचार्य निर्मल कंवर, हरीपुर मनाली कॉलेज के विपिन, बृज राज डैहर कॉलेज और सहायक आचार्य शारीरिक शिक्षक राज कुमार जमवाल इंदौरा कॉलेज, लोकेश शर्मा एमएलएसएम कॉलेज सुंदरनगर, बिलासपुर कॉलेज के शारीरिक शिक्षक प्रवेश शर्मा को परिषद का सदस्य चुना गया है।