विवि ने बीएड कॉलेज के लिए जारी किया परीक्षा फीस का शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय ने विवि से संबद्ध सभी 75 संस्थानों/कॉलेजों में पढ़ रहे बीएड प्रशिक्षुओं की परीक्षा फीस को लेकर पैदा हुई असमंजस की स्थिति को साफ कर दिया है। फीस से संबंधित जारी अधिसूचना में विवि ने तय किया है कि अब बीएड कोर्स कर रहे प्रशिक्षुओं से सेमेस्टर परीक्षा की फीस के रूप में 1400 रुपये जबकि वार्षिक सिस्टम में कोर्स कर रहे इक्डोल बीएड प्रशिक्षुओं को 2800 रुपये फीस अदा करनी होगी।
पूर्व में यह फीस प्रति पेपर के हिसाब से ली जाती थी। अब इस तय किए गए फ्लैट रेट से परीक्षा की फीस को लेकर प्रशिक्षुओं और बीएड संस्थानों को किसी तरह की असमंजस नहीं रहेगा। बीते सत्र में बीएड प्रशिक्षुओं ने ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरते समय अधिक फीस दी थी। ऑनलाइन फीस अधिक जेनरेट हो रही थी। फीस बढ़ने पर छात्र संगठनों ने भी हल्ला बोला। विवि के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. रणवीर वर्मा ने माना कि विवि ने संबद्ध बीएड संस्थानों के प्राचार्य और मुखियाओं को भी इसकी सूचना दे दी गई है।
अब जून माह में होने वाली बीएड की परीक्षाओं के लिए प्रशिक्षु तय दरों के हिसाब से ही परीक्षा फीस जमा करवाएंगे। विवि के इस फैसले से सीधे तौर पर विवि और विवि से संबद्ध 72 संस्थानोें में हजारों प्रशिक्षु लाभान्वित होंगे, उन्हें अब परीक्षा फीस को लेकर कोई शंका शेष नहीं रहेगी। जन संपर्क अधिकारी ने कहा कि पूर्व में जिन प्रशिक्षुओं की परीक्षा फीस अधिक विवि के खाते में जमा हुई थी, उसे लौटा दिया गया है।
25 मई तक भरे जाएंगे बीएड, एमएड कोर्स के परीक्षा फार्म
विवि जून माह में बीएड और एमएड कोर्स की परीक्षाएं करवाएगा। बीएड और एमएड के रेगुलर मोड के दूसरे और चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं और बीएड के प्रथम और द्वितीय (इक्डोल) की वार्षिक परीक्षाएं होंगी। इसके लिए विवि की वेबसाइट पर परीक्षा फार्म उपलब्ध है।
बीएड, एमएड के फ्रेश दूसरे सेमेस्टर ओर बीएड प्रथम वर्ष (एनुअल सिस्टम) में अध्ययनरत प्रशिक्षुओं के फार्म ऑनलाइन भरे जाएंगे। इसे एग्जाम पोर्टल www.exam.hpushimla.in से भरा जा सकेगा । परीक्षा फार्म भरने को 25 मई अंतिम तिथि तय की गई है।