{"_id":"5fdcbec75fa20b384b1022af","slug":"schedule-for-nursing-exam-issued-in-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश में नर्सिंग परीक्षा का शेड्यूल तय","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल प्रदेश में नर्सिंग परीक्षा का शेड्यूल तय
Fri, 18 Dec 2020 08:08 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 18 Dec 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विवि
नर्सिंग कोर्स की परीक्षाओं को लेकर चल रहा गतिरोध समाप्त होने के बाद सरकार के आदेशों पर हिमाचल प्रदेश विवि ने 28 दिसंबर से परीक्षा करवाने का फैसला ले लिया है। यही नही विवि ने एमएससी, पोस्ट बेसिक और बीएससी नर्सिंग की परीक्षाओं का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। इसे विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है।
विज्ञापन
वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट में एमएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष वार्षिक परीक्षाएं 29 और 31 दिसंबर को दोपहर के सत्र में होंगी। पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष की वार्षिक परीक्षाएं 28 दिसंबर से शुरू होंगी। बीएससी नर्सिंग बेसिक चतुर्थ वर्ष की वार्षिक परीक्षाएं 29 दिसंबर से शुरू होकर 4 जनवरी तक दोपहर 2 से पांच बजे तक होंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि नर्सिंग कोर्स की 15 दिसंबर से शुरू होने वाली परीक्षाएं अब 28 दिसंबर से शुरू होंगी। तीनों कोर्स की परीक्षा डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षाएं कोविड-19 के चलते तय नियमों के अनुसार होगी।
विज्ञापन