कोविड काल में छूटे डीएलएड प्रशिक्षुओं की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी
कोविड संक्रमण के चलते पिछले वर्ष नवंबर/दिसंबर माह में डीएलएड पार्ट-एक और दो की परीक्षा से वंचित रहे प्रशिक्षुओं को स्कूल शिक्षा बोर्ड एक और मौका देगा। इन प्रशिक्षुओं के लिए हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड विशेष परीक्षा करवाने जा रहा है। बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि ऐसे प्रशिक्षु जो नवंबर/दिसंबर 2020 की मुख्य परीक्षा के दौरान कोविड-19 संक्रमित होने के कारण परीक्षा नहीं दे पाए हैं।
उनके हितों को ध्यान में रखते हुए बोर्ड 12 से 25 फरवरी तक विशेष परीक्षा करवाएगा। विशेष परीक्षा संबंधित संस्थान प्रमुख की देखरेख में प्रात:कालीन सत्र में संचालित करवाई जाएगी। परीक्षा संचालन में नियुक्त स्टाफ के साथ परीक्षार्थियों को फेस मास्क पहनना अनिवार्य होगा।
डीएलएड पार्ट एक
तिथि दिवस विषय
12 फरवरी शुक्रवार, टीचिंग ऑफ इंग्लिश लेंग्वेज।
15 फरवरी सोमवार अंडरस्टेडिंग द साइकोलोजी ऑफ चिल्ड्रन।
16 फरवरी मंगलवार एजुकेशन इन कॉन्टेंप्रेरी इंडियन सोसायटी।
17 फरवरी बुधवार एजूकेशन सोसायटी एंड करिकुलम।
18 फरवरी वीरवार पैडागोगी एक्रोस द करिकुलम।
19 फरवरी शुक्रवार वर्क एजूकेशन।
20 फरवरी शनिवार हिंदी भाषा शिक्षण।
22 फरवरी सोमवार टीचिंग ऑफ मैथेमेटिक्स।
23 फरवरी मंगलवार टीचिंग ऑफ इन्वायरमेंट स्टडी।
24 फरवरी बुधवार चिल्ड्रन फिजिकल एंड इमोशनल हेल्थ, स्कूल हेल्थ एंड एजूकेशन-1
25 फरवरी वीरवार ड्रामा, फाइन आर्ट्स एंड एजूकेशन-1
डीएलएड पार्ट दो
तिथि दिवस विषय
12 फरवरी शुक्रवार इंग्लिश एजूकेशन।
5 फरवरी सोमवार टीचर आइडेंटिफाइ, स्कूल कल्चर एंड लीडरशिप।
16 फरवरी मंगलवार डाइवर्सिटी, जेंडर एंड इनक्लुसिव एजूकेशन।
17 फरवरी बुधवार हिंदी शिक्षण।
18 फरवरी वीरवार अंडरस्टेडिंग द लर्निंग एंड कॉग्नेशन ऑफ चिल्ड्रन।
19 फरवरी शुक्रवार क्रिएटिव ड्रामा, फाइन आर्ट्स एंड एजूकेशन-2।
20 फरवरी शनिवार साइंस एजूकेशन।
22 फरवरी सोमवार सोशल साइंस एजूकेशन।
23 फरवरी मंगलवार चिल्ड्रन फिजिकल एंड इमोशन हेल्थ।
24 फरवरी बुधवार मैथेमेटिक्स एजूकेशन।