{"_id":"5e9ef475a743401dbc479093","slug":"schedule-for-admission-in-agriculture-university-palampur-released-may-15-deadline","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि विवि पालमपुर में दाखिले के लिए शेड्यूल जारी, 15 मई अंतिम तिथि","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कृषि विवि पालमपुर में दाखिले के लिए शेड्यूल जारी, 15 मई अंतिम तिथि
Tue, 21 Apr 2020 06:56 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 21 Apr 2020 06:56 PM IST
विज्ञापन
कृषि विवि पालमपुर
कृषि विवि पालमपुर में 2020-21 के चलने वाले सत्र की होनी वाली स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की पढ़ाई को लेकर विवि ने शेड्यूल जारी कर दिया है। विवि में विभिन्न कोर्सेज को लेकर ऑनलाइन प्रोस्पेक्टस प्रक्रिया शुरू कर दी है। 15 मई तक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। विवि ने यह भी संकेत दिए हैं कि शेड्यूल में फेरबदल भी हो सकता है। विवि का नया सत्र चार अगस्त से शुरू होगा।
विज्ञापन
विवि की ओर से जारी किए गए शेड्यूल में वेटरनेरी कॉलेज (बीबीएससी एंड एएच) और बीएससी ऑनर्स की लिखित परीक्षा 13 जून और मास्टर कार्यक्रमों की 21 जून को होगी। बीबीएससी एंड एएच और बीएससी आनर्स में जनरल व सेल्फ फाइनेंसिंग श्रेणी के छात्रों की काउंसलिंग जुलाई और अन्य श्रेणियों की 10 जुलाई को होगी।
विज्ञापन
बीटेक फूड टेक्नोलॉजी की काउंसिलिंग 13 जुलाई, बीएससी फिजिकल साइंस और बीएससी लाइफ सांइस की 14 जुलाई, बीसीसी ऑनर्स कम्युनिटी साइंस की 15 जुलाई, एमएससी एग्रीकल्चर की 16 जुलाई, एमबीएसी की 18 जुलाई और डाक्ट कार्यक्रमों के लिए 27 अगस्त को काउंसिलिंग होगी। विभिन्न कक्षाओं के लिए वॉक इन इंटरव्यू 19 अगस्त और 21 सितंबर को होंगे। कृषि विवि के कुलपति प्रो. अशोक ने कहा कि तिथियों में बदलाव भी हो सकता है।
विज्ञापन