सितंबर में होंगे एससीए चुनाव, 29 को आ सकता है बड़ा फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय कॉलेजों और एचपीयू में नया शैक्षणिक सत्र शुरू होने के बावजूद अब तक छात्रों की मांगों को उठाने के लिए बने मंच छात्र संघ चुनाव पर अब तक कोई फैसला नहीं ले पाया है। विश्वविद्यालय ने तो अब तक यह साफ किया है कि चुनाव प्रत्यक्ष होंगे या अप्रत्यक्ष और न ही यह स्थिति साफ की है कि चुनाव कब होंगे, इसके लिए क्या शेड्यूल रहेगा।
वर्ष 2015 में विश्वविद्यालय ने 24 से 31 अगस्त तक हर हाल में कॉलेज और विश्वविद्यालयों को अप्रत्यक्ष रूप से यानि मेरिट के आधार पर एससीए चुने जाने का शेड्यूल जारी कर दिया था। उसके मुताबिक कॉलेजों और विश्वविद्यालय में अप्रत्यक्ष रूप से एससीए के रूप में प्रतिनिधित्व मिल चुका था, हालांकि गठित की गई एससीए की शपथ सितंबर माह में ही हुई थी।
इस सत्र में एससीए चुनाव को लेकर अब तक असमंजस की स्थिति बनी हुई है। परिसरों में सक्रिय छात्र संगठन तो यहां तक उम्मीद कर रहे हैं कि इस बार देरी की वजह कहीं प्रत्यक्ष चुनाव करवाना न हो। छात्र संगठन लगातार इसकी मांग भी उठाते रहे हैं, एसएफआई तो पिछले 140 दिन से विवि में क्रमिक अनशन चला रही है, उसमें प्रत्यक्ष चुनावी प्रक्रिया से छात्र संघ चुने जाने की मांग भी शामिल है।
इस बार भी अप्रत्यक्ष चुनाव करवाए जाने की है तैयारी
विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध सौ से अधिक डिग्री कॉलेजों को भी विश्वविद्यालय के छात्र संघ गठन को लेकर शेड्यूल जारी किए जाने का बेसब्री से इंतजार है। यदि विश्वविद्यालय प्रशासन ने समय से चुनाव का शेड्यूल जारी कर एससीए गठन की प्रक्रिया पूरी न की तो, कॉलेजों में चल रहे इस सत्र के छात्रों का एक सेमेस्टर तो बिना छात्र प्रतिनिधि के ही गुजर जाएगा। कॉलेजों में नियमित कक्षाएं शुरू हुए दो माह से अधिक का समय हो चुका है, मगर अब तक छात्रों की मांगों को उठाने के लिए बने एससीए में छात्र प्रतिनिधि नहीं पहुंच पाए है।
विश्वविद्यालय प्रशासन इस बार भी कॉलेजों में प्रत्यक्ष चुनाव करवाने के बजाय मेरिट आधार पर ही एससीए गठन करवाने की तैयारी में है। हालांकि इस बार कॉलेजों में हिंसा कम हुई है। बावजूद इसके विवि प्रशासन शायद ही ऐसा चाहे कि फिर से परिसरों में छात्र संगठनों की गतिविधियां बढ़ें और नारे गूंजे। बीते माह विवि में खेल और अन्य गतिविधियों का कलेंडर तय कर जारी करने के लिए हुई खेल परिषद की बैठक में कुलपति ने पहले ही अप्रत्यक्ष चुनाव के संकेत दे दिए थे।
29 को घोषित कर दिया जाएगा चुनाव का शेड्यूल
विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो. राजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि 29 अगस्त को एससीए चुनाव और इसके शेड्यूल पर फैसला ले लिया जाएगा। उसी के मुताबिक कॉलेज और विवि में एससीए गठन किया जाएगा।
दो साल अप्रत्यक्ष रूप से हुआ है चुनाव
विश्वविद्यालय ने वर्ष 2014 से लेकर कॉलेज और विश्वविद्यालय में प्रत्यक्ष एससीए चुनाव न करवाकर अप्रत्यक्ष मेरिट आधार पर एससीए चुने जाने की प्रक्रिया को लागू किया है। अब तक दो एससीए अप्रत्यक्ष रूप से चुनी जा चुकी हैं।