फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sats vacant in agricultural university palampur

कृषि विवि में खाली रह गईं सीटें, अब वॉक इन इंटरव्यू से भरेंगी

Sat, 24 Aug 2019 12:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 24 Aug 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
sats vacant in agricultural university palampur
फाइल फोटो

कृषि विवि पालमपुर में शैक्षणिक सत्र 2019-20 के लिए आधारभूत विज्ञान महाविद्यालय गृह विज्ञान में कई संवर्गों में रही खाली सीटों को अब वॉक इन इंटरव्यू से भरा जाएगा। विवि में इसके लिए तिथि तय कर दी है। इसमें आधारभूत विज्ञान कॉलेज में खाली सीटों के लिए 26 अगस्त, गृह विज्ञान में खाली सीटों के लिए 27 और 28 अगस्त को वॉक इन इंटरव्यू होंगे। इसके लिए अभ्यर्थी कृषि विवि के वेबसाइट पर भी जानकारी ले सकते हैं।

विज्ञापन


आधारभूत विज्ञान महाविद्यालय में भरी जाने वाली मेरिट आधारित बीएससी (लाइफ सांइस) और बीएससी (फिजिकल सांइस) की विभिन्न संवर्गों की रिक्त सीटों के लिए वॉक इन इंटरव्यू 26 अगस्त को होंगे। गृह विज्ञान महाविद्यालय की बीटेक (फूड टेक्लानालोजी) की रिक्त सीटों के लिए वॉक इन इंटरव्यू 27 अगस्त और बीएससी (ऑनर्स) कम्यूनिटी सांइस में विभिन्न संवर्गों की रिक्त सीटों के लिए वॉक इन इंटरव्यू महाविद्यालय में 28 अगस्त को होंगे। कृषि विवि के संयुक्त निदेशक डॉ हृदयपाल सिंह ने बताया कि वॉक इन इंटरव्यू से संबंधित जानकारी अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट से ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed