फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sashastra Seema Bal Recruitment for 181 posts

एसएसबी करेगा 181 पदों पर भर्तियां, करें ऑनलाइन आवेदन

Mon, 20 Aug 2018 01:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर) Updated Mon, 20 Aug 2018 01:39 PM IST
विज्ञापन
Sashastra Seema Bal Recruitment for 181 posts

सशस्त्र सीमा बल स्टाफ नर्स महिला, फार्मासिस्ट, दंत तकनीशियन, अशुलिपिक के 181 पदों की भर्ती करेगा। इसके लिए दस सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। इसके लिए न्यूनतम शिक्षा मान्यता प्राप्त बोर्ड या फिर विश्वविद्यालय से दस जमा या इसके समकक्ष अनिवार्य है।

विज्ञापन


एसएसबी की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार सब इंस्पेक्टर (स्टाफ नर्स) महिला के लिए 23 पद भरें जाएंगे और आयुसीमा 21 से 30 वर्ष रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 35400 रुपये प्रति माह वेतन मिलेगा।
विज्ञापन


एएसआई (फार्मासिस्ट) के 18 पद, ऑपरेशन थिएटर तकनीशियन के दो, रेडियोग्राफर के आठ पद भरे जाएंगे। इनके लिए आयु सीमा 20 से 30 वर्ष रखी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को मासिक वेतन 29200 रुपये मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sashastra Seema Bal Recruitment for 181 posts

एएसआई (स्टेनोग्राफर) के 54 पदों के लिए आयु सीमा 18 से 25 साल निर्धारित की गई है। इसी तरह हेड कांस्टेबल के 74 पद भरे जाएंगे। इसके आयु सीमा 18 से 25 साल रखी गई है और मासिक वेतन 25500 रुपये मिलेगा। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन साक्षात्कार और अनुभव के आधार पर किया जाएगा।

आवेदन करने की अंतिम तिथि दस सितंबर निर्धारित की गई है। इसके लिए शुुल्क सामान्य वर्ग और अन्य पिछड़ा वर्ग के पुरुषों को 100 रुपये देना होगा, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला उम्मीदवारों को आवेदन करती बार कोई शुल्क नहीं देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed