{"_id":"57ce48af4f1c1bb0303188e0","slug":"sanjay-gandhi-college-chotta-shimla-will-be-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं माने नियम, शिमला के इस कॉलेज को बंद करने के निर्देश","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नहीं माने नियम, शिमला के इस कॉलेज को बंद करने के निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 06 Sep 2016 10:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी शिमला के छोटा शिमला स्थित संजय गांधी कॉलेज को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण नियामक आयोग ने कॉलेज को बंद करने का फैसला सुनाया है। कॉलेज प्रबंधन पर यूजीसी और राज्य सरकार के नियमों की अवहेलना का आरोप है।
विज्ञापन
आयोग के सदस्य सुनील दत्त शर्मा की अदालत ने सुनवाई के दौरान पाया कि कॉलेज प्रबंधन समाचार पत्रों में भ्रमित करने वाले विज्ञापन दे रहा है। जबकि उनके पास सरकार से कोई भी मंजूरी नहीं है।
विज्ञापन
संजय गांधी कॉलेज प्रबंधन पर आरोप है कि उन्होंने केंद्र सरकार, राज्य सरकार और यूजीसी के नियमों के खिलाफ डिस्टेंस एजूकेशन प्रोग्राम चलाए। उच्च शिक्षा देने के विज्ञापन समाचार पत्रों में प्रकाशित करवाए।
विज्ञापन
जबकि उनके पास इसकी मंजूरी नहीं थी। सुनवाई के दौरान कॉलेज प्रबंधन ने समाचार पत्रों में विज्ञापन देने की गलती को स्वीकारते हुए भविष्य में ऐसा नहीं करने का शपथ पत्र दिया है।