फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   sanjauli excellence college shimla

एक्सीलेंस कॉलेज में पढ़ना हर होनहार का सपना

Tue, 07 Jun 2016 12:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 07 Jun 2016 12:30 PM IST
विज्ञापन
sanjauli excellence college shimla
सेंटर आफ एक्सीलेंस कॉलेज संजौली - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित पहले सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज संजौली में प्रवेश पाना प्रदेश के हर यूजी कोर्स करने के इच्छुक छात्र का सपना होता है। आरोह तमसो ज्योति... अंधकार से ज्ञान रूपी उजाले की ओर.. के मोटो के साथ मेधावियों के मॉडल कॉलेज के रूप में अलग नाम और संविधान के साथ वर्ष 2006 में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बनाए गए इस कॉलेज में प्रवेश का आधार जमा दो की मेरिट होता है।

विज्ञापन


कॉलेज में वर्तमान में चलाए जा रहे कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के तीनों यूजी डिग्री कोर्स के अलावा बीसीए और पिछले शैक्षणिक सत्र से ही ई-कॉमर्स कोर्स सेल्फ फाइनेंसिंग के तहत शुरू किया गया है। औसतन 2500 की संख्या वाले इस ऐतिहासिक एक्सीलेंस कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए जमा दो में सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम 55 फीसदी अंक, जबकि अनुसूचित जाति और
विज्ञापन


जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए पात्रता शर्त के लिए रूप में जमा दो में 50 फीसदी अंक होने अनिवार्य हैं। उसके बाद ही छात्र प्रवेश के लिए आवेदन कर सकता है। कॉलेज में यूजी में रूसा सीबीसीएस लागू किए जाने के बाद से अधिकतर मेजर विषयों में 60 सीट के लिए ही प्रवेश होता है। कॉलेज में हर विषय की तय सीटों के अलावा सिंगल गर्ल चाइल्ड की एक एक सीट अतिरिक्त भरी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस विषय और कोर्स के लिए कितनी सीटें

sanjauli excellence college shimla
सेंटर आफ एक्सीलेंस कॉलेज संजौली - फोटो : अमर उजाला

कॉलेज में लागू रूसा सीबीसीएस यूजी कोर्स में पिछले सत्र में राजनीति शास्त्र, इतिहास, इंग्लिश, अर्थशास्त्र, भूगोल, समाज शास्त्र, लोक प्रशासन, संस्कृत, हिंदी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथेमेटिक्स, बॉटनी, जूलॉजी में 60-60 सीट प्रति मेजर विषय भरी गई थी,

जबकि कॉमर्स मेजर में 80 सीट का बैच है, वहीं कंप्यूटर साइंस और फिजिकल एजूकेशन मेजर विषय में 30-30 सीटें और  म्यूजिक 5/1 20/20 सीटें हैं। सेल्फ फाइनेंसिंग कोेर्स बीसीए में 40 सीटें और ई-कॉमर्स में बीस सीट के बैच की एडमिशन होती है।

कॉलेज में ये हैं सुविधाएं

sanjauli excellence college shimla
सेंटर आफ एक्सीलेंस कॉलेज संजौली - फोटो : अमर उजाला

सेंटर आफ एक्सीलेंस कॉलेज में 2010 में नये बने बहुमंजिला भवन में साइंस की हर  प्रेक्टिकल विषय, फिजिक्स, केमिस्ट्री सहित भूगोल, साइकोलॉजी  विषयों की आधुनिक लैब उपलब्ध है। वहीं तीन कंप्यूटर लैब हैं, जहां 40-40 छात्रों के बैठने की क्षमता है।

आधुनिक सेमिनार हॉल, पुस्तकालय, रीडिंग सेक्शन, 196 छात्रों के लिए एससीएसटी ब्वॉयज हॉस्टल है, वहीं गर्ल्स हास्टल के निर्माण को भूमि चयनित कर आगामी प्रक्रिया जारी है। खिलाड़ी छात्रों के लिए बास्केटबाल, वॉलीबाल कोर्स के अलावा आधुनिक सुविधाओं से लेस लाखों की लागत से बना ऑडिटोरियम और इंडोर स्टेडियम भी हैं।

कॉलेज में भरे हैं शिक्षकों के सभी पद
संजौली कॉलेज में शिक्षकों के सभी रिक्त पद भरे हुए हैं, मगर रूसा सीबीसीएस लागू होने के बाद से छात्रों की विषयवार बढ़ी संख्या के मद्देनजर कुछ अतिरिक्त पद सृजित कर भरने की जरूरत महसूस की जा रही है।

कई महान हस्तियां दे चुका है गर्वनमेंट कॉलेज

sanjauli excellence college shimla
कॉलेज की प्राचार्य दीक्षा मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला

1969 से पहले के इस ऐतिहासिक और पूर्व में गर्वनमेंट कॉलेज ने कई नामी हस्तियां दी हैं। निदेशक उच्चतर शिक्षा हिमाचल डा. दिनकर बुराथोकी, आनंद शर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान सांसद, अनुपम खेर, अभिनेता, आईजीएमसी के करीब पांच विशेषज्ञ चिकित्सक सहित कई अधिकारी यहां से पढ़कर निकले हैं।

छात्र का सर्वांगीण विकास लक्ष्य: दीक्षा मल्होत्रा
कॉलेज की प्राचार्य दीक्षा मल्होत्रा का कहना है कि सेंटर आफ एक्सीलेंस होने के साथ ही कॉलेज छात्रों संस्कारी बनाने और उसे जीवन की हर तरह की स्पर्धा के लिए तैयार करने के लिए प्रयास किया जाता है। कॉलेज में मेरिट आधार पर प्रवेश होने और यहां उपलब्ध सुविधाओं के चलते प्रवेश को कड़ी प्रतिस्पर्धा रहती है। यह मेधावी छात्रों की पहली पसंद है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed