{"_id":"5ecf70978ebc3e902a3e1639","slug":"sanik-general-duty-exam-fixed-on-date-28th-june-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक सामान्य ड्यूटी की भर्ती प्रवेश परीक्षा अब 28 जून को","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सैनिक सामान्य ड्यूटी की भर्ती प्रवेश परीक्षा अब 28 जून को
Thu, 28 May 2020 01:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 28 May 2020 01:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
सैनिक सामान्य ड्यूटी की भर्ती के लिए जिला बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना के चयनित उम्मीदवारों के लिए 31 मई को होने वाली सामान्य प्रवेश परीक्षा को कोविड-19 के दृष्टिगत स्थगित कर दिया गया है। निदेशक सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर कर्नल एन. सतीश कुमार ने बताया कि यह प्रवेश परीक्षा अब 28 जून को अणु खेल स्टेडियम हमीरपुर में होगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि परीक्षा का समय चयनित उम्मीदवारों को पूर्व में जारी एडमिट कार्ड के अनुसार ही रहेगा। चयनित उम्मीदवारों को 28 जून को होने वाली परीक्षा में भाग लेने के लिए अपने साथ एडमिट कार्ड लाना होगा।
विज्ञापन