फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sainik Welfare Department scholarship to students

इन बच्चों को सैनिक कल्याण विभाग भी देगा छात्रवृत्ति

Mon, 27 Feb 2017 11:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 27 Feb 2017 11:50 AM IST
विज्ञापन
Sainik Welfare Department scholarship to students

पूर्व सैनिकों के बच्चों को अब सरकार की प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना के साथ-साथ सैनिक कल्याण विभाग से भी छात्रवृत्ति मिलेगी। पूर्व सैनिकों के बच्चों को पढ़ाई के लिए पहले केवल सरकार से ही छात्रवृत्तियां मिलती थीं। अब राज्य सैनिक बोर्ड की मीटिंग के बाद विभाग ने सरकार की छात्रवृत्तियों से वंचित छात्रों को विभाग की ओर से छात्रवृत्ति देने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन


विभाग केवल उन छात्रों को छात्रवृत्ति देगा, जो किसी वजह से सरकार की छात्रवृत्ति प्राप्त न कर पाए हों। विभाग यह छात्रवृत्ति उन पूर्व सैनिकों के बच्चों को देगा जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम है। किसी भी प्रोफेशनल कोर्स या स्नातकोत्तर कोर्स के लिए विभाग यह छात्रवृत्ति पूर्व सैनिकों के बच्चों को देगा।
विज्ञापन


सैनिकों के ऐसे बच्चों जिनके पिछली परीक्षा में 60 फीसदी से अधिक नंबर हों, को ही यह छात्रवृत्ति मिलेगी। स्नातकोत्तर, पोलीटेकिभनक और एग्रीकल्चर के लिए 500 रुपये प्रति माह और मेडिकल, इंजीनियरिंग और आयुर्वेदिक पढ़ाई के लिए एक हजार रुपये प्रति माह छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुर के निदेशक एसके वर्मा का कहना है कि सरकार की छात्रवृत्तियों से वंचित बच्चों को सैनिक कल्याण विभाग अगले वित्तीय सत्र से छात्रवृत्ति देगा। छात्रवृत्ति पाने के लिए पूर्व सैनिकों की वार्षिक आय तीन लाख से कम होनी चाहिए। छात्र के पिछली कक्षा में 60 फीसदी अंक होना भी अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed