{"_id":"58f9fb0e4f1c1b90338b482b","slug":"sainik-welfare-department-conducted-interview-for-posts-of-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक कल्याण विभाग ने चालक के पद भरने को लिए इंटरव्यू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सैनिक कल्याण विभाग ने चालक के पद भरने को लिए इंटरव्यू
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 21 Apr 2017 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनिक कल्याण विभाग की ओर से ड्राइवर के 60 पदों को भरने के लिए साक्षात्कार आयोजित किए गए। चालक के साक्षात्कार में 80 पूर्व सैनिकों ने भाग लिया। वहीं विभाग द्वारा पूर्व सैनिकों के कोटे से विभिन्न पदों को भरने के लिए 19 अप्रैल से साक्षात्कार आयोजित किए जा रहे हैं। विभाग ने अब तक चालक, पीजीटी, टीजीटी, जेबीटी, जेओए, लिपिक आदि पदों के लिए साक्षात्कार लिए हैं।
विज्ञापन
इनमें से जेओए के 300 पदों, लिपिक के 50 पदों, जेबीटी के 78 पदों, टीजीटी के 60 पदों और पीजीटी के आरक्षित 30 पदों के लिए साक्षात्कार लिए जा चुके हैं। साक्षात्कार की मेरिट लिस्ट बनते ही चयनित अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेज दिए जाएंगे। शनिवार को विभाग द्वारा मैट्रिक और मिडल लेवल के 45 पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।
विज्ञापन
जिनमें से मेट्रिक लेवल पर 15 और मिडल लेवल पर 30 पूर्व सैनिकों की भर्ती की जाएगी। उधर सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा का कहना है कि विभाग द्वारा शुक्रवार को पूर्व सैनिकों के कोटे से चालकों के पदों को भरने के लिए साक्षात्कार आयोजित किए गए जिसमें 80 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। विभाग द्वारा पूव सैनिकों के कोटे से विभिन्न पदों को भरने के लिए 19 अप्रैल से साक्षात्कार लिए जा रहे हैं। शनिवार को अंतिम दिन मैट्रिक और मिडल लेवल के पदों के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे।
विज्ञापन