{"_id":"5e11da478ebc3e87b0707578","slug":"sainik-school-sujanpur-tira-today-conducted-entrance-exam-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में 4924 छात्रों ने दी सैनिक स्कूल में प्रवेश को परीक्षा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल में 4924 छात्रों ने दी सैनिक स्कूल में प्रवेश को परीक्षा
Sun, 05 Jan 2020 06:15 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुजानपुर (हमीरपुर)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 05 Jan 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनिक स्कूल सुजानपुर में छठी और नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए प्रदेश भर के 11 केंद्रों में 4924 छात्रों ने परीक्षा दी। स्कूल में प्रवेश के लिए परीक्षा देने को इस वर्ष करीब 5500 छात्रों ने फॉर्म भरे थे। यह बीते वर्ष के 3800 छात्रों से 2000 अधिक हैं। बता दें कि सैनिक स्कूल सुजानपुर में छठी तथा नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए हर वर्ष प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है। छठी कक्षा में प्रवेश के लिए 80 के करीब सीटें निर्धारित की गई हैं।
विज्ञापन
नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए 10 सीटें निर्धारित की गई हैं। रविवार को प्रवेश परीक्षा में इस बार हर वर्ष के मुकाबले सर्वाधिक छात्रों ने दाखिला लेने में रुचि दिखाई। प्रदेश में एकमात्र सैनिक स्कूल को आर्मी की नर्सरी कहा जाता है।
विज्ञापन
सैनिक स्कूल सुजानपुर से सैकड़ों छात्र एनडीए में प्रवेश कर चुके हैं तथा वह सेना में बड़े पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इसके अलावा देशभर में अन्य विभागों में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उधर स्कूल वाइस प्रिंसिपल विंग कमांडर जसकरण सिंह परमार ने बताया कि सभी केंद्रों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से हुई।
विज्ञापन