फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Sainik School Sujanpur Tihra Admission Alert.

सैनिक स्कूल ने जारी किया प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल, देखें

Wed, 02 Nov 2016 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 02 Nov 2016 09:44 AM IST
विज्ञापन
Sainik School Sujanpur Tihra Admission Alert.

सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा में छठी और नवीं कक्षा में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों की प्रवेश परीक्षा 15 जनवरी 2017 को होगी। धर्मशाला, मंडी, शिमला और सुजानपुर टिहरा में प्रवेश परीक्षा होगी।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा निदेशालय ने मंगलवार को आदेश जारी कर सभी जिला उपनिदेशकों को परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को शेड्यूल से अवगत करवाने को कहा है। संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा डा. बीएल बिंटा ने बताया है कि सुजानपुर टिहरा सैनिक स्कूल में छठी और नवीं कक्षा में लड़कों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


आवेदन फार्म 30 नवंबर तक सैनिक स्कूल में जमा होंगे। 15 जनवरी को दो चरणों में प्रवेश परीक्षा होगी। छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा का पहला चरण सुबह नौ बजे 11 बजे तक चलेगा। इस परीक्षा में गणित और भाषा से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। दूसरे चरण में 12 बजे से 12:50 बजे तक इंटेलिजेंस टेस्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवीं कक्षा में प्रवेश लेने के लिए सुबह 9 बजे से साढ़े 11 बजे तक गणित और विज्ञान तथा 12 बजे से 2 बजे तक इंग्लिश और सोशल स्टडी की परीक्षा होगी। गर्ल्स स्कूल धर्मशाला, ब्वॉयज स्कूल मंडी, ब्वॉयज स्कूल लालपानी शिमला और सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा में प्रवेश परीक्षा के लिए सेंटर बनाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed