{"_id":"57e786494f1c1bf70a573adc","slug":"rusa-grant-recovery-from-colleges","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉलेजों से होगी रूसा ग्रांट के ब्याज की रिकवरी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
कॉलेजों से होगी रूसा ग्रांट के ब्याज की रिकवरी
अनिमेष कौशल/अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 25 Sep 2016 01:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से प्रदेश के कॉलेजों को दी जा रही रूसा ग्रांट का ब्याज अन्य कार्यों पर खर्च करने वाले कॉलेजों से रिकवरी की जाएगी। कई कालेजों के अपनी मर्जी से रूसा गतिविधियों के अलावा ब्याज की राशि अन्य कार्यों पर खर्च करने की रूसा निदेशालय के पास शिकायतें पहुंची हैं।
विज्ञापन
शनिवार को रूसा निदेशालय ने राज्य विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां सहित 76 डिग्री कॉलेजों को नोटिस जारी किए हैं। इनमें कहा है कि अगर ब्याज की राशि कहीं अन्य जगह खर्च की है तो उसे जल्द रूसा अकाउंट में लौटाया जाए। रूसा निदेशालय ने नियमों का उल्लंघन होने पर कड़ा संज्ञान लिया है।
विज्ञापन
रूसा निदेशालय ने विश्वविद्यालय सहित कॉलेजों को रूसा ग्रांट के ब्याज का अलग से हिसाब रखने के आदेश भी जारी किए हैं। ब्याज राशि को सिर्फ रूसा की गतिविधियों पर ही खर्च करने को कहा है। रूसा की गाइडलाइंस का पालन नहीं करने वालों को कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार रहने को भी चेताया गया है।
विज्ञापन
राज्य परियोजना निदेशक रूसा डॉ. अमरदेव ने प्रदेश विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार, इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां, सेंट बीड्ज कॉलेज शिमला सहित रूसा ग्रांट प्राप्त करने वाले सभी डिग्री कॉलेजों के प्रिंसिपलों को आदेश जारी कर कहा है कि रूसा ग्रांट के अकाउंट तैयार करते समय गाइड लाइनस का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।
23 कॉलेजों को मिले हैं डेढ़-डेढ़ करोड़
रूसा ग्रांट के तहत प्रदेश के 23 कॉलेजों को 1.40 करोड़ प्रति कॉलेज मिले हैं। दो-दो किस्तों में यह राशि जारी हुई है। पहली ग्रांट 50 लाख और दूसरी ग्रांट 90 लाख की कॉलेजों को मिली है।
हर कॉलेज को ग्रांट के तहत कुल दो-दो करोड़ दिए जाने हैं। 23 अन्य कॉलेजों को प्रति कॉलेज एक-एक करोड़ दिए गए हैं। 30 कॉलेजों को दो-दो लाख दिए गए हैं।
विश्वविद्यालय को 8.50 करोड़ मिले
रूसा ग्रांट के तहत हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय को अभी तक 8.50 करोड़ रुपये जारी हुए हैं। इंजीनियरिंग कॉलेज नगरोटा बगवां को साढ़े 10 करोड़ रुपये की रूसा ग्रांट मिली है।