फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   RUSA First Year Revised Result.

इस तारीख तक आ सकता है रूसा का संशोधित रिजल्ट

Tue, 13 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 13 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
RUSA First Year Revised Result.

हिमाचल प्रदेश विवि प्रथम सेमेस्टर में फेल हुए छात्रों की अक्तूबर में होने वाली री-अपीयर और पहले, तीसरे व पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाओं को देखते हुए 17 सितंबर से पहले भी संशोधित प्रथम सेमेस्टर का परिणाम घोषित कर सकता है। इसके लिए तैयारियां चल रही हैं।

विज्ञापन


रूसा के तीसरे बैच के प्रथम सेमेस्टर में फेल हुए छात्रों को विवि ने बीते दिनों सचिवालय में बैठक कर विशेष राहत प्रदान करने वाला फैसला लिया। इसकी कुलसचिव डा. पंकज ललित ने नौ सितंबर को अधिसूचना जारी कर दी है। इससे साफ है कि विवि इस सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम दोबारा से तैयार कर जारी करेगा।
विज्ञापन


इसके लिए विश्वविद्यालय के कंप्यूटर सेंटर ने काम करना भी शुरू कर दिया है। प्रधान सचिव शिक्षा के कार्यालय में कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक के फैसले के मुताबिक छात्रों को सत्रांत परीक्षा और आंतरिक मूल्यांकन में कुल मिलाकर 45 फीसदी अंक विषय की परीक्षा पास करने को प्राप्त करने अनिवार्य होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

संशोधित परिणाम आने के बाद मिलेगा फार्म भरने को समय

RUSA First Year Revised Result.

अधिसूचना में साफ किया है कि यह विशेष छूट सिर्फ इस बैच के पहले सेमेस्टर के लिए ही लागू है। डा. ललित ने बताया कि कुलपति द्वारा विशेष शक्तियों का इस्तेमाल कर लिए गए इस निर्णय का प्रस्ताव अगली विवि कार्यकारी परिषद की बैठक में अनुमोदन के लिए रखा जाएगा।

छात्र हित में लिए इस फैसले से दोबारा मूल्यांकन कर कुल 45 फीसदी अंक लेने वाले छात्र पास हो जाएंगे और उन्हें दोबारा से पिछले सेमेस्टर की परीक्षा नहीं देनी पड़ेगी।

कुलसचिव ने बताया कि चूंकि पहले सेमेस्टर नवंबर 2015 की इस परीक्षा का परिणाम दोबारा घोषित होना है, तो विवि अब फेल हुए छात्रों को और पास होने वाले छात्रों को री-अपीयर परीक्षा फार्म भरने को अलग से समय देगा। उसके बाद ही छात्र री-अपीयर के मौके का लाभ अक्तूबर में उठा पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed