फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rusa Cbcs exams in Degree colleges of himachal pradesh

कॉलेजों में एक लाख स्टूडेंट्स देंगे यूजी की परीक्षाएं

Tue, 25 Oct 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 25 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Rusa Cbcs exams in Degree colleges of himachal pradesh

एचपीयू से संबद्ध निजी और सरकारी डिग्री कॉलेजों में मंगलवार से रूसा सीबीसीएस की सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होंगी। प्रदेश में करीब 140 परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं। यूजी डिग्री कोर्स के करीब एक लाख स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे। पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन रोलनंबर संबंधित वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

विज्ञापन


छात्र और कॉलेज प्राचार्य दिए गए लॉग इन से डाउनलोड कर सकते हैं। विवि का दावा है कि अधिकतर छात्रों को रोलनंबर मिल चुके हैं। सिर्फ वे कॉलेज शेष बचे हैं, जिन्होंने समय से परीक्षा फॉर्म की वेरिफिकेशन नहीं करवाई है।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में परीक्षाओं के संचालन में किसी तरह की समस्या को निपटाने के लिए अलग से विवि स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां से प्रश्नपत्र की चूक या सिटिंग अरेंजमेंट सहित हर समस्या का तुरंत निपटारा करने का प्रयास होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोलनंबर जनरेट न हुआ तो कॉलेज बैठा सकेंगे छात्र को
परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने कहा कि छात्रों की सुविधा को प्रदेश में करीब 140 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अधिकतर छात्रों को ऑनलाइन रोलनंबर साइट पर उपलब्ध करवा दिए हैं। बावजूद इसके समय से ऑनलाइन फॉर्म भरने पर भी रोलनंबर जनरेट न हुआ हो तो संबंधित कॉलेज को आवश्यक दस्तावेजों की छानबीन कर छात्र को परीक्षा में बैठाने को अधिकृत किया है। इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। 

इक्डोल छात्रों को रहेगी एडमिट कार्ड से छूट  
परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी और इक्डोल निदेशक प्रो. पीके वैद्य ने माना कि इक्डोल में पहले सेमेस्टर के छात्रों के रोलनंबर जनरेट नहीं हो सके  हैं। छात्रों को इक्डोल से जारी पंजीकरण नंबर और ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की चालान रसीद दिखाने पर परीक्षा में बैठने की अनुमति होगी। परीक्षा केंद्र अधीक्षक इसके लिए अधिकृत किए हैं। छात्र को उत्तर पुस्तिका पर यह नंबर और इक्डोल अंकित करना होगा। 


इस बार तीन तरह के सेट होंगे प्रश्न पत्र 
यूजी की सेमेस्टर की परीक्षाओं में पहले सेमेस्टर में देश भर में लागू सीबीसीएस के तहत, तीसरे सेमेस्टर में पिछले साल लागू रूसा सीबीसीएस प्रणाली के मुताबिक और पांचवें सेमेस्टर में सबसे पहले लागू अंक विभाजन और प्रश्न पत्र पैटर्न के मुताबिक पेपर सेट किए गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed