फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   RKMV four students selected for boxing in all india inter university championship

जालंधर में मुक्के बरसाएंगी आरकेएमवी की चार छात्राएं

Tue, 11 Oct 2016 10:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 11 Oct 2016 10:49 AM IST
विज्ञापन
RKMV four students selected for boxing in all india inter university championship

राजधानी शिमला के गर्ल्स कॉलेज आरकेएमवी की बॉक्सिंग टीम ने रोहड़ू के सावड़ा में आयोजित इंटर कॉलेज बॉक्सिंग प्रतियोगिता में चार गोल्ड मेडल जीते हैं। ये चारों बॉक्सर अपने अपने भार वर्ग में नवंबर माह में जालंधर में प्रस्तावित आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में एचपीयू का प्रतिनिधित्व करेंगी। 

विज्ञापन


चारों गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ियों में दो खिलाड़ी पेमा नेगी (छोटन ) और शशि कला नेगी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुकी हैं। छोटन ने यूरोप में आयोजित खेलों में कांस्य पदक भी जीता है। इन दोनों बॉक्सर के कॉलेज में प्रवेश लेने से कॉलेज में इस खेल के प्रति छात्राओं की रुचि बढ़ी है। इसके परिणाम स्वरूप कॉलेज से गई छात्रा खिलाड़ियों की टीम ने चार गोल्ड और एक कांस्य पदक के साथ बॉक्सिंग की चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की है। 
विज्ञापन


इन मेडल विजेता खिलाड़ियों में पेमा नेगी (छोटन) ने हेवी वेट वर्ग में गोल्ड जीता है, जबकि प्रथम सेमेस्टर की छात्र शशि कला नेगी ने 69 किलोग्राम वेंटम वेट में गोल्ड, रत्ना नेगी ने 64 किलोग्राम में गोल्ड, जबकि किरण कुमारी ने 57 किलोग्राम में इंटर कॉलेज प्रतियोगिता में गोल्ड जीता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज की बॉक्सर दीक्षा पांचवां सेमेस्टर ने अपने भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है। एक साथ चार गोल्ड और एक कांस्य पदक जीतने पर कॉलेज प्राचार्य प्रो. मीरा वालिया ने पांचों खिलाड़ियों और उनके कोच को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं। ये छात्रा खिलाड़ी राजधानी के इंदिरा गांधी खेल परिसर में लगातार कोच अनुराग और सुरेश से बॉक्सिंग का प्रशिक्षण ले रही थी। उनके कड़े परिश्रम के चलते ही कॉलेज को इंटर कॉलेज में विजेता ट्रॉफी मिली है। 

कॉलेज में तीसरे सेमेस्टर में पढ़ रही छात्रा पेमा नेगी ने पिछले सत्र में भी एचपीयू का प्रतिनिधित्व करते हुए कुरुक्षेत्र में कांस्य पदक जीता था। पेमा नेगी और शशि कला दोनाें ही बॉक्सर अंतरराष्ट्रीय स्तर की स्पर्धाओं में खेल चुकी हैं। पेमा ने 2013 में यूरोप में आयोजित दूसरे गोल्डन जुबली कप वोजवडिना में रजत पदक जीता था, वहीं 2015 में इंटर यूनिवर्सिटी में पेमा ने आरकेएमवी से एचपीयू का इंटर यूनिवर्सिटी में प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक जीता था। 


वे जूनियर नेशनल में 2013 में कांस्य 2012 में गोल्ड मेडल भी जीत चुकी हैं। पेमा भोपाल साई में भी प्रशिक्षण ले चुकी हैं। शशि कला नेगी भी अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं। वे दो बार अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में खेल चुकी हैं। कई बार नेशनल में मेडल जीत चुकी हैं। इन छात्राओं के कोच अनुराग वर्मा और सुरेश खेल परिसर ( बाक्सिंग कोच)  इन कॉलेज की बॉक्सर को बधाई दी है, और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते कहा कि ये खिलाड़ी इंटर यूनिवर्सिटी में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed