{"_id":"5b643c1e4f1c1ba33e8b4e35","slug":"revaluation-result-of-300-students-of-10th-class-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं के 300 परीक्षार्थियों का पुनर्मूल्यांकन परिणाम रद्द, ये है वजह","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
दसवीं के 300 परीक्षार्थियों का पुनर्मूल्यांकन परिणाम रद्द, ये है वजह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Fri, 03 Aug 2018 05:42 PM IST
विज्ञापन
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मैट्रिक के करीब 300 परीक्षार्थियों का पुनर्मूल्यांकन परिणाम रद्द कर दिया है। परीक्षार्थियों ने पुनर्मूल्यांकन को आवेदन के समय बोर्ड को फीस डिटेल या फिर मूल प्रमाण पत्र नहीं दिए थे।
विज्ञापन
इसके चलते बोर्ड ने इन परीक्षार्थियों का परिणाम रोक दिया था। बोर्ड ने परीक्षार्थियों को 31 जुलाई तक अपनी फीस डिटेल और मूल प्रमाण पत्र जमा करवाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
लेकिन, निर्धारित अवधि तक इन परीक्षार्थियों ने बोर्ड कार्यालय में मूल प्रमाण पत्र जमा नहीं करवाए। उधर, स्कूल शिक्षा बोर्ड सचिव डॉ. हरीश गज्जू ने बताया कि बोर्ड की वेबसाइट www.hpbose.org पर रद्द किए हुए परिणामों की सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन