{"_id":"5e395d566cc7791d5026831e","slug":"results-of-lab-assistant-recruitment-exam-declared-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में लैब सहायक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल में लैब सहायक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित
Tue, 04 Feb 2020 05:32 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 04 Feb 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने तकनीकी शिक्षा वोकेशनल एंड औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय मंडी सुंदरनगर में लैब सहायक के पांच पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि आयोग ने इन पदों को पोस्ट कोड 608 के तहत भरने के लिए सितंबर 2017 में आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
इसके बाद 18 सितंबर 2019 को लिखित और 8 जनवरी 2020 को पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया गया। मेरिट के आधार पर रोलनंबर 608000027 सिम्मी कुमारी, 608000138 रंजना कुमारी, 608000176 राजेश कुमार, 608000203 निर्मल कुमार और रोलनंबर 608000218 तोविंद्रा कुमारी का चयन इन पदों के लिए हुआ है।
विज्ञापन