न्यायिक सेवा परीक्षा 2019 का परिणाम घोषित, पर्यटन निगम ने रद्द किए स्क्रीनिंग टेस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य लोकसेवा आयोग ने 15 से 19 अक्तूबर के बीच हुई न्यायिक सेवा की मुख्य परीक्षा 2019 का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा के आधार पर 30 उम्मीदवारों को पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए उत्तीर्ण घोषित किया गया है। आयोग की सचिव राखिल काहलो ने बताया कि दिसंबर के पहले सप्ताह में पर्सनैलिटी टेस्ट होगा।
पर्यटन निगम ने रद्द किए स्क्रीनिंग टेस्ट
हिमाचल में तृतीय और चतुर्थ वर्ग की भर्तियों के लिए नई शर्तें जुड़ने पर पर्यटन निगम ने जूनियर इंजीनियर सिविल और सहायक प्रबंधकों के पदों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट रद्द कर दिए हैं। 30 नवंबर और 1 दिसंबर को इन पदों को भरने के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट निर्धारित किए गए थे। निगम की प्रबंध निदेशक कुमुद सिंह ने बताया कि हिमाचली कुक की भर्ती प्रक्रिया भी रद्द कर दी गई है। जल्द ही नई तारीख तय की जाएगी।
स्टेनोग्राफर के दोनों पद रह गए खाली
सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर और स्टेनो टाइपिस्ट के पदों के लिए आयोजित भर्ती परीक्षा के लिए कोई भी योग्य उम्मीदवार न मिलने से यह दोनों पद खाली रह गए हैं। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि पोस्ट कोड 621 के तहत सीनियर स्केल स्टेनोग्राफर के एक पद और पोस्ट कोड 623 के तहत स्टेनो टाइपिस्ट के एक पद के लिए मई 2019 में लिखित परीक्षा, 13 अगस्त को स्किल टाइपिंग टेस्ट का आयोजन किया गया, लेकिन कोई भी अभ्यर्थी स्किल टेस्ट उत्तीर्ण नहीं कर पाया। इसके चलते यह दोनों पद खाली रह गए हैं।