हिमाचल में जेओए भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने पोस्ट कोड 556 के तहत जूनियर ऑफिस असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस बार भर्ती परीक्षा की मेरिट के आधार पर 625 अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है, जबकि इससे पूर्व फरवरी 2019 में आयोग ने 596 अभ्यर्थियों की सूची जारी की थी। कुछ अभ्यर्थियों ने अपनी योग्यता को लेकर चयन आयोग के पास अपील की थी।
इसके बाद 29 अतिरिक्त अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। आयोग ने वर्ष 2016 में पोस्ट कोड 556 के तहत जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 1156 पदों के लिए आवेदन मांगे थे। आवेदन आने के बाद आयोग ने लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट और पंद्रह अंकों की मूल्यांकन परीक्षा का आयोजन किया था। इसी बीच कुछ अभ्यर्थियों ने प्रदेश प्रशासनिक ट्रिब्यूनल में अपील कर दी।
ऐसे देखें अपना परीक्षा परिणाम
कुछ अभ्यर्थी प्रदेश उच्च न्यायालय चले गए। परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों ने चयन आयोग के कार्यालय के बाहर कई दिनों तक धरना-प्रदर्शन भी किया। प्रदेश उच्च न्यायालय ने 21 मई और 29 अगस्त 2019 को प्रदेश सरकार को इस संदर्भ में निर्देश जारी किए।
इसके बाद आयोग ने मंगलवार को 625 सफल अभ्यर्थियों को उनके संबंधित विभागों समेत सूची जारी कर दी है। आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि प्रदेश उच्च न्यायालय में केस के चलते 10 पदों का परीक्षा परिणाम अभी नहीं निकाला है।
625 सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। इसके अलावा 560 पदों के लिए कोई भी योग्य अभ्यर्थी न मिलने के कारण खाली रह गए हैं। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी चयन आयोग की वेबसाइट http://www.hpsssb.hp.gov.in).पर संपर्क कर सकते हैं।