{"_id":"5d8f4c098ebc3e93da7882ef","slug":"relief-for-himachal-students-date-of-admission-to-iti-extended","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के विद्यार्थियों को राहत, आईटीआई में प्रवेश की तिथि बढ़ी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल के विद्यार्थियों को राहत, आईटीआई में प्रवेश की तिथि बढ़ी
Sat, 28 Sep 2019 05:33 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 28 Sep 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई में दाखिले से वंचित रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है। निदेशालय तकनीकी शिक्षा विभाग ने प्रदेश भर की आईटीआई में खाली रही सीटों को भरने के लिए प्रवेश तिथि 11 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। पूर्व में आईटीआई में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 20 सितंबर रखी गई थी। अब खाली सीटों और दाखिले से वंचित रहे छात्रों को मद्देनजर रखते हुए निदेशालय ने तिथि को बढ़ाया है और सभी आईटीआई के प्रधानाचार्यों को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
आईटीआई में 28 सितंबर से 11 अक्तूबर तक रोजाना 12:30 बजे दोपहर तक आवेदन लिए जाएंगे। जो सीटें खाली होंगी, केवल उन्हीं पर दाखिला दिया जाएगा। दोपहर तीन बजे मेरिट लिस्ट डिस्प्ले की जाएगी। इसके बाद मेरिट के अनुसार खाली सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया की जाएगी। प्रत्येक संस्थान स्तर पर प्रतिदिन मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी एवं पिछले दिन की मेरिट लिस्ट मान्य नहीं होगी।
विज्ञापन
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान रैल, हमीरपुर के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह परमार का कहना है कि प्रशिक्षण महानिदेशालय और निदेशालय तकनीकी शिक्षा सुंदरनगर ने आईटीआई में प्रवेश की तिथि को बढ़ा दिया है। अब छात्र खाली सीटों पर 11 अक्तूबर तक दाखिला ले सकते हैं। आईटीआई रैल में शीट मेटल वर्कर, कारपेंटर, प्लंबर, वेल्डर, तकनीशियन पॉवर इलेक्ट्रानिक सिस्टम, सिउइंग टेक्नालॉजी, सरफेस ऑरनामेंटेशन टेक्निक्स व्यवसाय की रिक्त सीटों को भरा जाएगा।
विज्ञापन