फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   recruitment to fill up 1050 in industry in nahan himachal

युवाओं के पास नौकरी का मौका, उद्योगों में भरे जाएंगे 1050

Wed, 28 Aug 2019 04:52 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 28 Aug 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
recruitment to fill up 1050 in industry in nahan himachal
प्रतीकात्मक तस्वीर

हिमाचल के बेरोजगार युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। सिरमौर और बद्दी के दो दर्जन से अधिक उद्योग करीब 1050 युवाओं को रोजगार देंगे। रोजगार मेले में किसी भी शैक्षणिक योग्यता के अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पूर्व सैनिक कोटे के 4265 खाली पद भरेगी हिमाचल सरकार, मंत्री ने विधानसभा में दी जानकारी
विज्ञापन


हालांकि, आईटीआई डिप्लोमा, पॉलीटेक्नीक, बी फार्मा, एम फार्मा, बीएससी और एमएससी के अलावा ग्रेजुएट को प्राथमिकता दी जाएगी। न्यूनतम योग्यता पांचवीं पास रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरमौर जिले के ट्रांसगिरि इलाके की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कफोटा में पहली बार रोजगार मेला लगेगा। श्रम एवं रोजगार विभाग एक सितंबर को रोजगार मेला लगाएगा।

मूल प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा

recruitment to fill up 1050 in industry in nahan himachal

उद्योग जगत की विभिन्न नामी कंपनियां सुबह नौ से शाम चार बजे तक अभ्यर्थियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार रोजगार देंगी।18-45 वर्ष के बीच आयु के अभ्यर्थी नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। अपने साथ मूल प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। 

जिला रोजगार अधिकारी गुमान सिंह वर्मा ने बताया कि नामी कंपनियां बड़े स्तर पर रोजगार देंगी। कालाअंब और पांवटा साहिब के विभिन्न उद्योगों ने विभाग के पास रिक्त पदों को भरने के लिए आग्रह किया था।

इसके अनुसार शैक्षणिक व तकनीकी शिक्षा की पात्रता रखने वाले युवाओं को नौकरी देने के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पांचवीं पास रखी गई है। अभ्यर्थियों का नाम किसी रोजगार कार्यालय में दर्ज है तो उसका पंजीकरण कार्ड साथ लाएं। 

ये कंपनियां देंगी रोजगार

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब और कालाअंब में चल रहीं सन फार्मा, मैनकाइंड फार्मा, तिरुपति, लिबर्टी शूज, फार्मा फोर्स, लेबोरेट्स, नंज फार्मा, नितिन फार्मा, जिओन लाइफ साइंस, बजाज कॉरपोरेशन, आर्ट एंड ग्लास, पायोनियर, शिवम कोट्सपिन, पशुपति स्पीनिंग मिल के अलावा बद्दी की वर्धमान टैक्सटाइल, पीएंडजी ग्रुप व हाइजीन इंस्टीट्यूट लिमिटेड आदि कंपनियां विभिन्न पदों पर रोजगार देंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed