HCL में नौकरी का मौका, 1000 पदों पर हो रही है भर्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहुराष्ट्रीय आईटी कंपनी एचसीएल में एक हजार युवाओं को नौकरी का मिलने वाला है। बाहरा विश्वविद्यालय में छात्रों की प्लेसमेंट के उद्देश्य से बहुराष्ट्रीय आईटी कंपनी एचसीएल दस्तक देगी।
बाहरा विवि के कुलपति डॉ. एसके बंसल ने बताया कि इस प्लेसमेंट ड्राइव में हिमाचल के किसी भी विश्वविद्यालय के छात्र भाग ले सकते हैं। एचसीएल न केवल इंजीनियरिंग बल्कि बीसीए और एमसीए के होनहारों को भी नौकरी का अवसर प्रदान करेगी।
चयन प्रक्रिया कम्यूनिकेशन राउंड, ग्रुप डिस्कशन और एचआर प्रश्नोत्तरी के आधार पर की जाएगी। इस प्लेसमेंट ड्राइव का लाभ 2014 , 2015 और 2016 के पास आउट छात्र उठा सकते हैं।
इन शहरों में दी जाएगी नियुक्ति
इच्छुक छात्र 22 जून को सुबह 10 बजे अपने दस्तावेजों के साथ बाहरा विवि में आ सकते हैं। कंपनी के कैंपस भर्ती अधिकारी मयंक जेटली व अन्य अधिकारी छात्रों के साक्षात्कार लेने बाहरा विश्वविद्यालय परिसर आएंगे।
चयनित छात्रों कि नियुक्ति एचसीएल कि नोएडा, चेन्नई और बंगलूरू स्थित कार्यालय में की जाएगी। बाहरा विश्वविद्यालय के प्लेसमेंट सेल के निदेशक जसजीत सिंह ने बताया कि कंपनी को अधिकतम 1000 योग्य छात्रों की आवश्यकता है।