फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   recruitment of teachers in hpu shimla very soon

जल्द पूरा होगा एचपीयू में शिक्षक बनने का सपना

Sun, 30 Oct 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 30 Oct 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
recruitment of teachers in hpu shimla very soon

एचपीयू में शिक्षक बनने का युवाओं का सपना जल्द पूरा होगा। विवि शिक्षक भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रहा है। दिसंबर से पहले विवि में रिक्त सहायक आचार्य, सह आचार्य और आचार्य और संस्थान प्रमुखों के करीब 200 पदों पर भर्ती की जानी है। विवि के अपने संस्थानों के प्रमुखों के पद भी भरे जाएंगे।

विज्ञापन


नई भर्ती प्रक्रिया में पिछले दो साल में रिक्त हुए शिक्षकों के पद भी शामिल किए जाएंगे। शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के लिए दिसंबर से पहले पद विज्ञापित किए जाएंगे। नए साल में शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। दो वर्षों में नेट/सेट, एसएलईटी की पात्रता परीक्षा पास कर सहायक आचार्य पद के लिए पात्र युवा भी अपनी किस्मत आजमा सकते हैं। 
विज्ञापन


सितंबर 2014 में विज्ञापित किए गए थे ये पद 
आठ सितंबर, 2014 में एचपीयू ने करीब दो सौ अलग-अलग श्रेणी के शिक्षकों और संस्थान प्रमुखों के पद विज्ञापित किए थे। शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पर बार-बार उठते रहे विवाद के चलते भर्ती प्रक्रिया, साक्षात्कार और परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया में अड़चन आती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण एक साल पूरा होने पर सितंबर 2015 में फिर छह माह बाद दोबारा विज्ञापित पदों की समयसीमा को ईसी में ले जाकर बढ़ाना पड़ा था। समयसीमा समाप्त हो चुकी है। अब नए सिरे से रिक्त रहे और इन पिछले दो वर्षों में रिक्त शिक्षकों के पदों को मिलाकर सभी पद विज्ञापित किए जाएंगे। 

पीएचडी स्टूडेंट्स भी होंगे पात्र 
यूजीसी के सहायक आचार्य पद के भर्ती नियमों में तीसरे और चौथे संशोधन के मुताबिक अब इस पद को नेट/ सेट/ एसएलईटी के अलावा 2009 के नियमों के मुताबिक पीएचडी डिग्री धारक भी पात्रता शर्त पूरी करेंगे। 


जल्द विज्ञापित किए जाएंगे शिक्षकों के पद: वीसी
कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने पहले ही सार्वजनिक तौर पर बयान दिया है कि दिसंबर से पूर्व शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। पदों को विज्ञापित करने की तैयारियां चल रही हैं। इनमें विभागों में पिछले दो सालों में रिक्त हुए पदों को भी शामिल किया जाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed