फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Recruitment in Agricultural University Palampur

कृषि विवि पालमपुर में 25 गैर शिक्षक, 15 शिक्षकों की होगी भर्ती

Fri, 21 Jul 2017 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Updated Fri, 21 Jul 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
Recruitment in Agricultural University Palampur

कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर में अब जल्द ही खाली पद भरे जाएंगे। इससे जहां बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा, वहीं विवि के कार्यों में भी तेजी आएगी। विवि में लंबे समय से शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारियों के पद खाली चल रहे थे। इससे विवि में कर्मचारियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

विज्ञापन


समय पर काम निपटाने में भी दिक्कतें आ रही थीं। इतना ही नहीं, भारतीय पशु चिकित्सा परिषद भी इस विषय पर कई बार टिप्पणी कर चुकी थी। अब विवि में गैर शिक्षकों के 25 और शिक्षकों के 15 पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा कृषि विज्ञान केंद्रों में विषयवाद विशेषज्ञों के 14 और डॉ. जीसी नेगी पशु चिकित्सा एवं पशुपालन विज्ञान महाविद्यालय के मादा पशु रोग और प्रस्तुति विज्ञान विभाग के लिए एक सहायक प्राध्यापक के पद को भरने की मंजूरी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अशोक सरियाल ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रबंधन परिषद ने इन पदों को भरने की मंजूरी दे दी है। कुलपति ने कहा कि इस निर्णय के बाद कृषि विज्ञान केंद्रों के तहत संबधित जिले के किसानों के लिए प्रसार गतिविधियां और अधिक सुदृढ़ होंगी।


विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के मानकों के अनुरूप विश्वविद्यालय प्रबंधन परिषद की ओर से स्वीकृति मिलने के बाद कृषि महाविद्यालय, आधारभूत विज्ञान महाविद्यालय, गृह विज्ञान महाविद्यालय और डॉ. जीसी नेगी पशु चिकित्सा एवं पशुपालन विज्ञान महाविद्यालय में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गैर शिक्षक कर्मचारी वर्ग में कनिष्ठ कार्यालय सहायक के 25 पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed