{"_id":"5d2daa508ebc3e6cfa3bee94","slug":"recruitment-for-various-post-in-private-companies-in-hp","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी कंपनी में रोजगार का मौका, भरे जाएंगे 410 पद, ऐसे होगा चयन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
निजी कंपनी में रोजगार का मौका, भरे जाएंगे 410 पद, ऐसे होगा चयन
Tue, 16 Jul 2019 04:15 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 16 Jul 2019 04:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी कंपनी ने प्रदेश में रोजगार के द्वार खोल दिए हैं। 23 जुलाई तक युवा पदों के लिए आवेदन कर सकेंगे। 410 पद कंपनी की ओर से भरे जाएंगे। हिमाचल मैनपावर एसोसिएशन लिमिटेड कंपनी विभिन्न पदों को भरने जा रही है। 23 जुलाई के लिए लिखित परीक्षा होगी। लिखित परीक्षा में चयनित उम्मीदवार को 13300 से 22200 तक वेतनमान दिया जाएगा। इसके अलावा कंपनी की ओर से पीएफ, वर्दी, ग्रुप इंश्योरेंस, ओवरटाइम भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
रहने और खाने की सुविधा भी कंपनी की ओर से दी जाएगी। कंपनी के जीएम अविनाश शर्मा ने बताया की कंपनी सिविल सिक्योरिटी गार्ड के 250, भर्ती अधिकारी के 160 पदों को भरने जा रही है। इसके लिए प्रदेश भर से इच्छुक उम्मीदवार अपना आवेदन पत्र बायोडाटा सहित एचएमपीए लिमिटेड बीबीएमबी कॉलोनी नया बाजार सुंदरनगर के पत्ते पर स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आवेदन 23 जुलाई तक पहुंचने चाहिए। इसके बाद लिखित परीक्षा करवाई जाएगी और उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। सिविल सिक्योरिटी गार्ड के लिए उम्मीदवार का कद 5 फीट 6 इंच होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि चयन की सभी प्रक्रियाओं को पूर्ण करने के बाद चयन किए गए युवाओं को अगस्त महीने के अंत में ज्वाइनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन