फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Recruitment for trolley retrievers at Delhi Airport

एयरपोर्ट पर नौकरी का मौका, सैलरी भी शानदार

Sat, 14 Jan 2017 12:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sat, 14 Jan 2017 12:51 PM IST
विज्ञापन
Recruitment for trolley retrievers at Delhi Airport

दिल्ली एयरपोर्ट में 20 ट्राली रिट्रीवर के पद भरे जाएंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 17 जनवरी को सुबह साढे़ 10 बजे से जिला रोजगार कार्यालय ऊना में लिए जाएंगे। मैसर्ज दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड, न्यू उड़ान भवन इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नई दिल्ली ने 20 पद अधिसूचित किए हैं। जिला रोजगार अधिकारी ऊना आरसी कटोच ने बताया कि इन पदों के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता 10वीं और 12वीं पास होना जरूरी है। जबकि इन उम्मीदवार की आयु 20 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

विज्ञापन

1.78 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज

Recruitment for trolley retrievers at Delhi Airport

चयनित उम्मीदवारों को कंपनी द्वारा साढ़े दस हजार रुपये प्रति माह वेतन, नौ हजार रुपये वार्षिक बोनस, वर्दी, जैकेट, गलब्ज और शूज मुहैया करवाए जाएंगे। इसके अलावा 1.78 लाख रुपये वार्षिक की दर से ईएसआई और पीएफ की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि उक्त पदों के लिए इच्छुक व पात्र उम्मीदवार अपना रोजगार कार्यालय पंजीकरण व जन्म का प्रमाणपत्र, हिमाचली प्रमाणपत्र, शैक्षणिक योग्यताओं के मूल प्रमाणपत्रों एवं उनकी छाया प्रतियों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed