फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   recruitment for trainee worker at wipro enterprise

आठवीं पास के लिए नौकरी का मौका, 60 पदों पर हो रही भर्ती

Tue, 05 Sep 2017 04:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 05 Sep 2017 04:31 PM IST
विज्ञापन
recruitment for trainee worker at wipro enterprise

उपराजेगार कार्यालय नादौन में 8 सितंबर को ट्रेनी वकर्स के 60 पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। यह साक्षात्कार विप्रो इंटरप्राइजिस लिमिटेड बद्दी द्वारा आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन


 साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थी की उम्र 23 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आठवीं से बारहवीं कक्षा तक पास कोई भी अभ्यर्थी इस साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
विज्ञापन


साक्षात्कार उपरोजगार कार्यालय नादौन में आठ सितंबर को सुबह 10 बजे से आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक महिला एंव पुरूष दोनों अभ्यर्थी इस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 8063 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को अपने प्रमाण पत्रों व पासपोर्ट साइज फोटो के साथ उपस्थित होना पड़ेगा।

रोजगार कार्यालय में नामित अभ्यर्थियों को कार्यालय द्वारा बुलावा पत्र भी भेजा गया है। यदि किसी अभ्यर्थी को बुलावा पत्र नहीं मिलता है और वह इन पदों के लिए योग्य हो तो वह भी साक्षात्कार में निर्धारित तिथि को भाग ले सकता है।


जिला रोजगार अधिकारी योगराज धीमान का कहना है कि ट्रेनी वकर्स के 60 पदों को भरने के लिए विप्रो इंटरप्राइजिस लिमिटेड कंपनी द्वारा  साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी अपने असली दस्तावेजों सहित साक्षात्कार में उपस्थित हो सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed