फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   recruitment for handball sports on five june in himachal

हैंडबाल खेल के लिए हिमाचल में इस दिन होगी भर्ती

Thu, 31 May 2018 12:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बरठीं (बिलासपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, बरठीं (बिलासपुर) Updated Thu, 31 May 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
recruitment for handball sports on five june in himachal

हैंडबाल खेल के लिए हिमाचल में भर्ती का आयोजन किया जाएगा। डोगरा रेजिमेंटल सेंटर फैजाबाद उत्तर प्रदेश में ब्वॉयज स्पोर्ट्स कंपनी में हैंडबाल खेल के लिए 11 से 14 वर्ष के लड़कों के लिए प्री चयन रैली 4 से 7 जून तक हिमाचल और पंजाब में होगी।

विज्ञापन


चार जून को पठानकोट के सुजानपुर स्टेडियम, 5 को कांगड़ा, 6 को बिलासपुर के लुहणू मैदान तथा 7 जून को ऊना के इंदिरा स्टेडियम में चयन रैली होगी। इसमें चयनित लड़कों की फाइनल भर्ती 25 से 28 जून को फैजाबाद में होगी।
विज्ञापन


इन बच्चों को उच्च स्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। इसके बाद जो खिलाड़ी सेना में भर्ती होने की शर्त को पूरा करेंगे, उन्हें 17 साल छह महीना की आयु पूरी करने पर सेना में भर्ती किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फैजाबाद सेंटर में कर्नल एवं खेल गतिविधियों को संभालने वाले बिलासपुर जिले के कैप्टन राजेश मेहता ने बताया कि हिमाचल, जम्मू, पंजाब के गुरदासपुर, होशियारपुर, रोपड़ और नवांशहर जिला निवासी हिंदू समुदाय के बच्चे ही भर्ती के योग्य होंगे। शिक्षा न्यूनतम छठी कक्षा पास होनी चाहिए। हिंदी और अंग्रेजी का ज्ञान होना चाहिए।

उम्मीदवारों के लिए ये योग्यता जरूरी

recruitment for handball sports on five june in himachal

11 वर्ष के बच्चे की हैंडबाल खेल के लिए लंबाई 151 सेंमी और वजन 37 किग्रा होना चाहिए। 12 वर्ष के बच्चे की लंबाई 153 सेंमी और वजन 42 किग्रा तथा 13 वर्ष के खिलाड़ी की लंबाई 156 सेंमी व वजन 44 किग्रा होना चाहिए।

14 वर्ष के खिलाड़ी की लंबाई 150 सेंमी व वजन 48 किग्रा होना आवश्यक है। शारीरिक टेस्ट में 800 मीटर दौड़, 30 मीटर स्प्रिंट, 10 मीटर शटल, बाह जंप, वर्टिकल जंप, बाल थ्रो के साथ लचकता होना आवश्यक है।

तहसीलदार या उप जिला अधिकारी से जारी जन्म, जाति प्रमाण पत्र के साथ शैक्षणिक, चरित्र, निवास प्रमाण पत्र और पंचायत प्रधान से सत्यापित आधार कार्ड की छाया प्रति साथ लानी होगी। खेल प्रतियोगिता प्रमाण पत्र एवं दस रंगीन पासपोर्ट फोटो भी लाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed