फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   recruitment for assistant professors in hpu shimla

एचपीयू में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, करें आवेदन

Mon, 23 Jan 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 23 Jan 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
recruitment for assistant professors in hpu shimla

प्रदेश विश्वविद्यालय ने कार्यकारी परिषद से स्वीकृति मिलने के बाद शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 26 एसोसिएट और 60 असिस्टेंट प्रोफेसर और एक पद अकादमिक स्टाफ का भरा जाना है। इन पदों के लिए 28 फरवरी तक आवेदन मांगे हैं।

विज्ञापन


अंडेमान निकोबार आइलैंड, लक्षदीप, लद्दाख, जम्मू- कश्मीर, असम, त्रिपुरा, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, पांगी भरमौर सब डिवीजन जिला चंबा सहित डोडरा क्वार सब-डिवीजन जिला शिमला और जिला किन्नौर और लाहौल-स्पीति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 मार्च तय की गई है। 

विज्ञापन

धर्मशाला में इन विषयों के 19 पद भरे जाएंगे

recruitment for assistant professors in hpu shimla

संबंधित विस्तृत जानकारी  विश्वविद्यालय की वेबसाइट  पर भी उपलब्ध करवाई गई है। विश्वविद्यालय के रीजनल सेंटर धर्मशाला में अलग-अलग विषयों के 19 पद  और एचपीयू सेंटर फॉर इवनिंग स्टडीज सहित अन्य  संस्थान के शिक्षकों के पद भी शामिल हैं। पदों में

सहायक आचार्य पदों की श्रेणी में इंग्लिश विभाग में एक, संस्कृत में एक, केमिस्ट्री में चार, बॉयो साइंस में चार, फिजिक्स में दो, विधि विभाग में तीन, साइकोलोजी में एक, लोक प्रशासन में एक, अर्थशास्त्र में चार, गणित में एक, कॉमर्स में एक, एजुकेशन में दो, विजुअल आर्ट में दो, फोरन लेंगुएज में एक, लाइफ लॉन्ग लर्निंग में एक पद विज्ञापित किया गया है।  

हिंदी में एसोसिएट प्रोफेसर के11 पद

recruitment for assistant professors in hpu shimla

एसोसिएट प्रोफेसर के विज्ञापित के पदों में इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस, संस्कृत, हिंदी में 11, केमिस्ट्री में दो, बायो साइंस मेन 2, फिजिक्स में एक, इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में एक, विधि विभाग, इतिहास, गणित में 1-1, अर्थशास्त्र विभाग में 2 एसोसिएट के पद भरे जाने हैं।

एजुकेशन विभाग में दो परफॉर्मिंग आर्ट,  एक म्यूजिक वोकल भूगोल में, एक जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में, एक कंप्यूटर साइंस में, दो सोसियोलॉजी में, एक योगा स्टडीज और बूटी लैंग्वेज तथा फिजिकल एजुकेशन में एक एक पद भरे जाने हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed