{"_id":"5a0db0304f1c1b69678bbfe1","slug":"recruitment-for-aro-mandi-in-army-in-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां हो रही सेना में एआरओ मंडी की भर्ती, तैयारियां पूरी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
यहां हो रही सेना में एआरओ मंडी की भर्ती, तैयारियां पूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Fri, 17 Nov 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना वर्दी पहनने के इच्छुक मंडी, कुल्लू और लाहौल स्पीति के युवाओं के पास सुनहरा मौका है। शुक्रवार से ऊना में एआरओ मंडी की भर्ती इंदिरा ग्राउंड में शुरू होगी। युवा इस भर्ती के लिए काफी जोश में हैं। सेना ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
वीरवार को भर्ती प्रक्रिया को विश्राम दिया गया। इससे पूर्व एआरओ हमीरपुर के तहत जिला हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर के युवाओं के लिए सैन्य भर्ती का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं में खासा जोश दिखा।
विज्ञापन
सैन्य भर्ती अधिकारी हमीरपुर कर्नल संजय चावला ने बताया कि हमीरपुर एआरओ के तहत सभी पासआउट अभ्यर्थियों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। मेडिकल में पास होने वाले अभ्यर्थियों की 28 जनवरी को लिखित परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शुक्रवार से मंडी एआरओ की भर्ती ऊना के इंदिरा ग्राउंड में आयोजित की जाएगी। भर्ती में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जा रही है। इसके लिए अभ्यर्थियों को विशेष तौर पर डिजिटल बैंड दिए जा रहे हैं।