फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Recruitment for 807 posts by Sainik Welfare Department Himachal Pradesh

807 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ, 2 अप्रैल से शुरू होंगे इंटरव्यू

Sun, 11 Mar 2018 02:27 PM IST
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 11 Mar 2018 02:27 PM IST
विज्ञापन
Recruitment for 807 posts by Sainik Welfare Department Himachal Pradesh

सैनिक कल्याण विभाग के सौजन्य से विभिन्न विभागों में भरे जाने वाले पूर्व सैनिकों के 807 पदों के लिए साक्षात्कार की तिथियां तय हो गई हैं। विभाग का रोजगार सैल दो चरणों में साक्षात्कार लेगा। पहले चरण में दो से चार अप्रैल और दूसरे चरण में दस और 11 अप्रैल को साक्षात्कार लिए जाएंगे।

विज्ञापन


दो से चार अप्रैल को जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पदों के लिए साक्षात्कार और टाइपिंग परीक्षा रखी गई है। चार अप्रैल को साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थियों का टाइपिंग टेस्ट होगा। दस और 11 अप्रैल को पीजीटी, टीजीटी, जेबीटी, पीईटी, ड्राफ्ट्समैन, कला अध्यापक, जेई सिविल, जेई इलेक्ट्रिक और क्लर्क पदों के लिए साक्षात्कार होंगे। 
विज्ञापन


साक्षात्कार की तिथियां घोषित होने के बाद विभाग ने पात्र 1586 अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेजने शुरू कर दिए हैं। 20 मार्च से सभी पात्र अभ्यर्थियों को कॉल लेटर भेज दिए जाएंगे। कॉल लेटर और अभ्यर्थियों का विवरण विभाग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध करवाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले सरकार के एसएससी से भर्तियां करने के निर्णय के चलते ये भर्तियां रुकी पड़ी थीं। विभाग ने कैबिनेट से पूर्व सैनिकों की भर्तियों को क्लीयरेंस मांगी थी। छह फरवरी को कैबिनेट से भर्तियां पूर्व सैनिक रोजगार सैल के सौजन्य से करने की मंजूरी मिलने के बाद आगामी प्रक्रिया शुरू की गई।


उधर, सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा ने कहा कि पूर्व सैनिकों की भर्तियों के लिए साक्षात्कार की तिथियां तय हो गई हैं। पात्र पूर्व सैनिकों को कॉल लेटर भेजे जा रहे हैं। साक्षात्कार में चयनित अभ्यर्थियों की विभिन्न विभागों में नियुक्ति होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed