{"_id":"5d5bd7ad8ebc3e89851e14ff","slug":"recruitment-for-480-posts-in-himachal-for-private-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के लिए खुले रोजगार के द्वार, भरे जाएंगे 480 पद","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
युवाओं के लिए खुले रोजगार के द्वार, भरे जाएंगे 480 पद
Tue, 20 Aug 2019 04:51 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 20 Aug 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी कंपनी ने युवाओं के लिए रोजगार के द्वार खोल दिए हैं। हिमाचल मैन पावर एसोसिएट्स लिमिटेड कंपनी की ओर से विभिन्न श्रेणी के 480 पद भरे जाएंगे। इसके लिए युवा 30 अगस्त कर आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए युवाओं को अपना बायोडाटा दूरभाष नंबर के साथ एचएमपीए लिमिटेड बीबीएमबी कॉलोनी, नया बाजार सुंदरनगर के पते पर भेजना होगा।
विज्ञापन
कंपनी के जीएम अविनाश शर्मा ने बताया कि इसमें कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव के 75, टेलीसेल्ज के 75, भर्ती अधिकारी के 85, सिविल सिक्योरिटी गार्ड के 260 पद नियमित आधार पर भरे जाने हैं। इन पदों के लिए अभ्यर्थी की योग्यता दसवीं, बारहवीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, एमबीए तक रहेगी। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तक निर्धारित की गई है। कंपनी की ओर से अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और बाद में साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
कंपनी की ओर से चयनित अभ्यर्थी को 12000 से 24200 रुपये तक का वेतनमान दिया जाएगा। अभ्यर्थी आवेदन के साथ पुलिस क्लीयरेंस का प्रमाण पत्र भी देना होगा। चयनित अभ्यर्थी का कार्य क्षेत्र मोहाली, कांगड़ा, ऊना, बद्दी, कुल्लू, हमीरपुर और नोएडा रहेगा। सिविल सिक्योरिटी गार्ड के लिए ऊंचाई पांच फीट, वजन 55 किलोग्राम, सीना 31 और 32 इंच तक होना चाहिए।
विज्ञापन