फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   recruitment for 40 posts in biotech company at una himachal

युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 14 हजार तक मिलेगी सैलरी

Sun, 06 Nov 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना Updated Sun, 06 Nov 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
recruitment for 40 posts in biotech company at una himachal

बायोटेक कंपनी विभिन्न श्रेणियों में 40 पदों पर भर्ती करने जा रही है। मैसर्स स्विस गार्नियर बायोटेक कंपनी ऊना जिले के औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर में स्थित प्लांट के लिए भर्ती करेगी। इनमें जूनियर एक्जीक्यूटिव के 17, मैनेजर और सहायक मैनेजर के दो पद और ऑपरेटर के 21 पद शामिल हैं। 

विज्ञापन


जूनियर एक्जीक्यूटिव तथा मैनेजर और सहायक मैनेजर के पदों के लिए साक्षात्कार 8 नवंबर को जबकि ऑपरेटर के लिए साक्षात्कार 9 नवंबर को सुबह 10 बजे से कंपनी कार्यालय मैहतपुर में लिया जाएगा। साक्षात्कार में प्रदेश भर के युवा भाग ले सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी ऊना आरसी कटोच ने बताया कि जूनियर एक्जीक्यूटिव के 17 पदों के लिए उम्मीदवार बीफॉर्मा या एमफॉर्मा पास होने के साथ-साथ मैन्युफैक्चरिंग, पैकेजिंग, क्वालिटी कंट्रोल, रिसर्च एवं डेवलपमेंट में तीन से पांच वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए।
विज्ञापन


जबकि आयु सीमा 30 वर्ष तक होनी चाहिए । चयनित उम्मीदवार को 10 से 14 हजार रुपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। मैनेजर और सहायक मैनेजर के दो पदों के लिए उम्मीदवार का बीफॉर्मा या एमफॉर्मा पास होने के साथ-साथ मैन्युफैक्चरिंग और पैकेजिंग में 7 से 15 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए। आयु 30 से 35 वर्ष तक होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इंटरव्यू के लिए ये दस्तावेज लाएं साथ

recruitment for 40 posts in biotech company at una himachal

चयनित उम्मीदवार को 12 से 14 हजार रुपये तक प्रतिमाह वेतन देय होगा। आरसी कटोच ने बताया कि ऑपरेटर के 21 पदों के लिए उम्मीदवार किसी भी ट्रेड में आईटीआई या 12वीं पास हो और ग्रेनुलेशन, ब्लैंडर, कम्प्रैशन मशीन, ऑटो कोटर, कैप्सूल मशीन या स्ट्रिप पैकिंग मशीन इत्यादि में कार्य करने का अनुभव रखता हो। 

उन्होने बताया कि ऑपरेटर के पद पर चयनित उम्मीदवार को 9 से 12 हजार रुपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। ऑपरेटर के पद के लिए आयु 30 वर्ष तक होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक योग्यता,

जन्म तिथि, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड, बोनाफाइड हिमाचली के मूल प्रमाण-पत्रों और उनकी फोटो प्रतियों के साथ 8 और 9 नवंबर को सुबह 10 बजे से मैसर्ज स्विस गार्नियर बायोटेक्क 21 औद्योगिक क्षेत्र मैहतपुर जिला ऊना के कार्यालय में साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। साक्षात्कार में भाग लेने पर उम्मीदवार को किसी प्रकार का दैनिक या यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed