बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, भरे जाएंगे 200 पद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेरोजगार युवाओं के लिए मोबाइल निर्माता कंपनी में रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। इंटेक्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी 20 और 21 अगस्त को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) मंडी में कैंपस इंटरव्यू करवाने जा रही है।
कंपनी 200 पदों के लिए भर्ती करेगी। कैंपस इंटरव्यू में 10वीं, 12वीं, आईटीआई और बीटेक डिग्री होल्डर भाग ले सकते हैं।इंटरव्यू में कंपनी बद्दी स्थित प्लांट के 200 रिक्त पदों पर भर्ती करेगी।
आईटीआई मंडी के प्लेसमेंट अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा है कि इन पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 32 साल के बीच और शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, आईटीआई पास और बीटेक पास होनी जरूरी है।
शैक्षणिक योग्यता के आधार पर देय होगा वेतन
चयनित उम्मीदवारों को शैक्षणिक योग्यता के आधार पर वेतन देय होगा। 10वीं और 12वीं पास को 8000 रुपये, आईटीआई पास को 8500 रुपये और बीटेक डिग्री होल्डर को 9509 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त कंपनी चयनित उम्मीदवारों को सस्ती दरों पर कैंटीन सुविधा उपलब्ध करवाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 20 और 21 अगस्त को सुबह 10 बजे आईटीआई कैंपस में जरूरी दस्तावेज, आधार कार्ड और तीन फोटोग्राफ के साथ पहुंच जाएं।