बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहना मौका, 200 को मिलेगी नौकरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईटीआई शाहपुर में 18 अगस्त को राजस्थान की एक कार कंपनी साक्षात्कार करवाएगी। कंपनी 200 युवाओं को नौकरी प्रदान करेगी। युवाओं की आयु 18 से 24 साल तक होनी चाहिए।
परिसर साक्षात्कार में फीटर, टर्नर, एमएमवी, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर, आरएंडएसी, डीजल मेकेनिक, ट्रेक्टर मेकेनिक, इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक और इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक आदि ट्रेड में पास, एक साल का अनुभव एक वर्षीय अप्रैंटशिप आधार पर युवाओं का चयन करेगी। जिन्होंने इसी माह अंतिम सत्र की परीक्षा दी है।
ऐसे अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 21 वर्ष होनी चाहिए और इन्होंने फीटर, टर्नर, मेकेनिक मोटर व्हीकल, इलेक्ट्रीशियन, वेल्डर और आरएंडएसी में प्रशिक्षण पूरा किया हो।
आईटीआई के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी संतोष नारायण ने बताया कि कैंपस साक्षात्कार से चयनित युवाओं को फिक्स्ड टर्म पर दो साल के लिए और अप्रैंटशिप आधार पर एक साल के लिए नौकरी करने का मौका मिलेगा।
चयनित युवाओं को कंपनी 20700 रुपये मासिक सीटीसी सेलरी के अलावा नि:शुल्क कैंटीन, ट्रांसपोर्ट और यूनिफार्म सुविधा देगी।न भट्टाचार्य हिमाचली हैं। इसकी वजह ये है कि रंजन के माता- पिता डाक्टर होने के कारण कई साल हिमाचल में रहे।