फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   recruitment for 130 various post in himachal

बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, भरे जाएंगे 130 पद

Sun, 08 Jul 2018 12:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/शाहपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू/शाहपुर (कांगड़ा) Updated Sun, 08 Jul 2018 12:52 PM IST
विज्ञापन
recruitment for 130 various post in himachal

बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी है। विभिन्न पदों की भर्ती के लिए साक्षात्कार लिए जाएंगे। हिमाचल के मंडी में कार्यरत स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी में मार्केटिंग मैनेजर और सेल्स मैनेजर के 15 पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन


इनके लिए 10 जुलाई को जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में साक्षात्कार होंगे। जिला रोजगार अधिकारी अनिल चंदेल ने बताया कि आवेदक की आयु 22 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वह स्नातक पास होना चाहिए।
विज्ञापन


चयनित उम्मीदवारों को 18000 रुपये मासिक वेतन और अन्य भत्ते मिलेंगे। बताया कि बद्दी स्थित मैसर्स विप्रो एंटरप्राइजेज लिमिटेड में ट्रेनी वर्करों के 100 पद भरे जाएंगे। इनके साक्षात्कार भी 10 जुलाई को जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीदवार मैट्रिक पास होना चाहिए तथा आयु 24 से 35 वर्ष के बीच हो। चयनित युवाओं को 10,338 मासिक मानदेय मिलेगा। कहा कि जो युवा रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं हैं, वे भी साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय कुल्लू में संपर्क किया जा सकता है। 

शाहपुर आईटीआई में साक्षात्कार 12 को

recruitment for 130 various post in himachal

आईटीआई शाहपुर में 12 जुलाई को घनारी (ऊना) की मनिका मोल्डस कंपनी युवाओं के साक्षात्कार लेगी। कंपनी 30 युवाओं को स्थायी नौकरी देगी। परिसर साक्षात्कार में आईटीआई पासआउट और 2018 में अपने अंतिम सत्र में अपीयर होने वाले युवाओं को नौकरी मिलेगी। 18 से 35 वर्ष तक के प्रशिक्षित बेरोजगार साक्षात्कार प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

अभ्यर्थी प्लंबर, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलैक्ट्रीशियन और फिटर ट्रेड में पास या अगस्त 2018 में अपने अंतिम सेमेस्टर में अपीयर होने वाले हों। कंपनी चयनित युवाओं को कंपनी 9700 रुपये मासिक सीटीसी सैलरी देगी। इसके अलावा अन्य सभी सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार मिलती रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed