फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   recruitment for 119 professors associate professors and assistant professors in CU himachal Pradesh

चुनाव के बाद सीयू में भरे जाएंगे 119 प्राध्यापकों के नियमित पद, करें आवेदन

Sun, 12 May 2019 10:28 AM IST
अरविन्द ठाकुर राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 12 May 2019 10:28 AM IST
विज्ञापन
recruitment for 119 professors associate professors and assistant professors in CU himachal Pradesh
सांकेतिक तस्वीर

लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में प्राध्यापकों की भर्ती होगी। सीयू में नियमित तौर पर 119 प्राध्यापकों के पद विभिन्न संकायों में भरे जाएंगे। इसके अलावा सात पद अनुबंध आधार पर भी विभिन्न संकायों में प्राध्यापकों के भरेंगे। 

विज्ञापन


भर्ती के लिए करीब सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 19 मई से आठ जून तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए सामान्य वर्ग के लिए 500 रुपये और ओबीसी के लिए 400 रुपये फीस निर्धारित की गई है, जबकि एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों के लिए फीस में छूट रहेगी।
विज्ञापन


उधर, केंद्रीय विवि के कुलसचिव डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि सीयू में प्राध्यापकों की भर्ती के लिए 19 मई से प्रक्रिया शुरू होगी। भर्ती के माध्यम से विभिन्न संकायों में प्राध्यापकों के पद भरे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कूलों में भरे जाएंगे नियमित प्राध्यापकों के पद

स्कूल ऑफ मैथेमेटिक्स, कंप्यूटर एंड इनफारमेशन साइंस में लाइब्रेरी एंड इनफारमेशन साइंस विभाग में एक प्रोफेसर, दो एसोसिएट प्रोफेसर, दो असिस्टेंट प्रोफेसर, गणित में एक प्रोफेसर, दो एसोसिएट प्रोफेसर, एक असिस्टेंट प्रोफेसर, कंप्यूटर साइंस एंड इन्फरमेटिक्स में एक प्रोफेसर और दो एसोसिएट प्रोफेसर के पद भरे जाएंगे।

स्कूल ऑफ साइंस में सोशल वर्क में प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के एक-एक, असिस्टेंट प्रोफेसर के दो, अर्थशास्त्र में दो एसोसिएट प्रोफेसर और एक असिस्टेंट प्रोफेसर, सोसलॉज एंड सोशल एंथरोपोलोजी में एक प्रोफेसर, एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर की दो-दो, राजनीतिक शास्त्र में एक प्रोफेसर, दो एसोसिएट प्रोफेसर और चार असिस्टेंट प्रोफेसर के पद भरे जाएंगे।

स्कूल ऑफ लेंग्वेज में अंग्रेजी का प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर का एक-एक, हिंदी का एक प्रोफेसर, एसोसिएट और असिस्टेंट प्रोफेसर के दो-दो, संस्कृत में प्रोफेसर का एक, दो एसोसिएट प्रोफेसर और तीन असिस्टेंट प्रोफेसर, स्कूल ऑफ कॉमर्स एडं मैनेजमेंट के एचपी केंद्रीय विश्वविद्यालय बिजनेस स्कूल में प्रोफेसर के तीन, एसोसिएट प्रोफेसर के चार और असिस्टेंट प्रोफेसर के तीन, स्कूल ऑफ फिजिकल एडं मैटीरियल साइंस के फिजिक्स एडं अस्ट्रोनोमिकल साइंस में दो प्रोफेसर, दो एसोसिएट प्रोफेसर और चार असिस्टेंट प्रोफेसर, केमिस्टरी एंड केमिकल साइंस में एक प्रोफेसर, दो एसोसिएट प्रोफेसर और चार असिस्टेंट प्रोफेसर, स्कूल ऑफ लाइफ साइंस के कंप्यूटेशनल बायोलॉजी एडं बायोन्फ्रमेटिक्स में एक प्रोफेसर और दो एसोसिएट प्रोफेसर, एनिमल साइंस (जूलॉजी) में एक प्रोफेसर, दो एसोसिएट प्रोफेसर और चार असिस्टेंट प्रोफेसर, प्लांट साइंस में एक प्रोफेसर, दो एसोसिएट प्रोफेसर और चार असिस्टेंट प्रोफेसर, स्कूल ऑफ टूरिज्म, ट्रेवल एंड हास्पिटेलिटी मैनेजमेंट टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट में एक प्रोफेसर और दो एसोसिएट प्रोफेसर, स्कूल ऑफ जर्नलिज्म, मास कम्यूनिकेशन एंड न्यू मीडिया के न्यू मीडिया विभाग में एक प्रोफेसर, एक एसोसिएट प्रोफेसर और दो असिस्टेंट प्रोफेसर, जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में एक प्रोफेसर, एक एसोसिएट प्रोफेसर और एक असिस्टेंट प्रोफेसर, स्कूल ऑफ परफोर्मिंग एडं विजुअल आर्ट्स के विजुअल आर्ट्स में एक प्रोफेसर, दो एसोसिएट प्रोफेसर और चार असिस्टेंट प्रोफेसर, स्कूल ऑफ एजूकेशन के एजूकेशन में एक प्रोफेसर, एक एसोसिएट प्रोफेसर, स्कूल ऑफ ह्यूमेनिटीज के योग स्टडी में एक प्रोफेसर, दो एसोसिएट प्रोफेसर और चार असिस्टेंट प्रोफेसर के पद भरे जाएंगे।

इन स्कूलों में होगी अनुबंध आधार पर भर्ती
जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया और इनवायरनमेंटल साइंस में एक-एक एसोसिएट प्रोफेसर, एचपी केंद्रीय विश्वविद्यालय बिजनेस स्कूल, कंप्यूटेशनल बायोलॉजी एडं बायोइन्फ्रमेटिक्स, गणित, कंप्यूटर साइंस एडं इन्फरमेटिक्स और हिंदी में एक-एक पद एसोसिएट प्रोफेसर का भरा जाएगा। इसके अलावा दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र में एक प्रोफेसर और एक एसोसिएट प्रोफेसर का पद भरा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed