फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Record application received for ex servicemen children education

पूर्व सैनिकों के बच्चों की पढ़ाई को आए रिकॉर्ड आवेदन

Mon, 23 Jul 2018 05:42 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 23 Jul 2018 05:42 PM IST
विज्ञापन
Record application received for ex servicemen children education

सैनिक कल्याण विभाग के सौजन्य से बच्चों की पढ़ाई के लिए संचालित छात्रवृत्ति के लिए इस वर्ष रिकॉर्ड आवेदन आए हैं। तीन सालों से विभाग की स्कीमें ऑनलाइन हुई हैं। इन तीन सालों में इस साल सबसे ज्यादा 1758 पूर्व सैनिकों के बच्चों ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया है। इससे पूर्व तीन सालों में औसतन 1000 आवेदनकर्ता ही इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करते रहे हैं।

विज्ञापन


छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। पूर्व सैनिकों के दो बच्चे इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन 1758 आवेदनों में से विभाग ने 1100 आवेदन स्वीकृत किए हैं। इन बच्चों के खाते में छात्रवृत्ति राशि जल्द आनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


विभाग के प्रचार-प्रसार और स्कीमों को ऑनलाइन करने के बाद पूर्व सैनिक और उनके बच्चे जागरूक हुए हैं। इस कारण इस बार रिकॉर्ड आवेदन आए हैं। विभाग ने इस साल 3000 बच्चों को छात्रवृत्ति देने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए विभिन्न प्रकार से प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा का कहना है कि बीते तीन सालों में विभागीय स्कीमें ऑनलाइन हुई हैं। इस बार बच्चों की पढ़ाई के लिए सबसे ज्यादा आवेदन मिले हैं। प्रदेश भर से 1758 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। विभाग ने 30 सितंबर तक 3000 बच्चों को इस छात्रवृत्ति का लाभ देने का लक्ष्य रखा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed