फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ravinder mehta elected as president of hp non teaching employees federation

ये बने गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष बने, नई कार्यकारिणी गठित

Fri, 18 May 2018 11:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी) Updated Fri, 18 May 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
ravinder mehta elected as president of hp non teaching employees federation

हिमाचल प्रदेश गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ का साधारण अधिवेशन यहां के बहु तकनीकी सभागार में आयोजित किया गया। महासंघ के प्रधान त्रिलोक ठाकुर और महासचिव मुनीष गुलेरिया ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों और लेखाजोखा पेश किया।

विज्ञापन


इसका सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर सर्वसम्मति से चुनाव हुए।
विज्ञापन


इसमें प्रदेशाध्यक्ष के पद पर रविंद्र मेहता और महामंत्री के पद पर दिनेश शर्मा को चुना गया, जबकि वरिष्ठ उपप्रधान पद सिरमौर के अजय जोशी, उपाध्यक्ष पद पर हमीरपुर के सुरेश कुमार, सोलन के टिकम ठाकुर, शिमला के बलदेव राठौर व भीम सिंह ठाकुर को चुना गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनको सौंपी ये कमान

ravinder mehta elected as president of hp non teaching employees federation

कोषाध्यक्ष पद पर राकेश चौहान, संयुक्त सचिव पद पर नवल किशोर, संगठन सचिव पद पर कुल्लू के तेज राम और हमीरपुर के प्रवीण शर्मा, क्षेत्रीय सचिव पद पर हमीरपुर के अभिनेश कुमार, कानूनी सलाहकार पद पर रविंद्र शर्मा और प्रेस सचिव पद पर राजकुमार चौधरी को चुना गया।

कार्यकारिणी सदस्यों में शिमला के बलबीर मोदका, हमीरपुर के दीपक जसवाल, दत्ता सिंह तथा शिमला के बिशन चौहान को चुना गया। अधिवेशन में करीब 250 डेलिगेट ने शिरकत कर नई कार्यकारिणी के गठन में योगदान दिया।

इस दौरान चालक-परिचालक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश ठाकुर, तकनीकी शिक्षा लिपिक महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष अमित कुमार, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला महामंत्री दिनेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed