बिना किसी नतीजे के खत्म हो गया रणजी ट्रॉफी मुकाबला, अभिषेक ने मारा दोहरा शतक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में हिमाचल और पंजाब के बीच खेला गया रणजी ट्रॉफी मुकाबला बिना किसी नतीजे के खत्म हो गया। हिमाचल के 729 रन के जवाब में पंजाब की टीम चौथे दिन 601 रन बनाकर आल आउट हो गई।
पहली पारी में बढ़त के आधार पर हिमाचल को हालांकि तीन अंक मिले हैं। पंजाब को एक अंक से संतोष करना पड़ा है। मैच में तिहरा शतक लगाने वाले हिमाचल के प्रशांत चोपड़ा मैन ऑफ द मैच बने। मेजबान टीम के तेज गेंदबाज गुरुविंद्र सिंह ने मैच में छट विकेट झटके।
सोमवार को मैच के चौथे दिन पंजाब की टीम ने 484 रन से आगे खेलना शुरू किया। पंजाब की टीम 601 रन पर आउट हो गई। टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक गुप्ता ने दोहरा शतक जड़ा। गुप्ता ने 202 रन पारी खेली। अभिषेक शर्मा ने 94 रन बनाकर उनका साथ दिया।
हिमाचल ने दूसरी पारी में दिन का खेल खत्म होने तक छह विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। पंजाब की ओर से संदीप शर्मा दो, वीरेंद्र दो और एसएस ग्रेवाल ने दो विकेट लिए। मैच बिना किसी के नतीजे के खत्म हो गया।
इससे पहले हिमाचल की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन 459 रन बनाए थे। दूसरे दिन 729 रन पर मेजबान टीम ने पारी समाप्ति की घोषणा कर दी थी। पंजाब की टीम पहली पारी में 601 पर आल आउट हो गई।
काजा से सरचू पहुंची रेड डी हिमालय रैली
मारुति सुजुकी की 19वीं रेड डी हिमालय रैली दूसरे दिन काजा से कोकसर होते हुए सरचू पहुंची है। रफ्तार और रोमांच के इस खेल में 110 टीमों में 170 प्रतिभागी दमखम दिखा रहे हैं। करीब दो हजार किमी लंबी यह रैली पर्यटन नगरी मनाली से शुरू हुई और काजा पहुंची।
यहां वापस कोकसर होते हुए रैली हिमाचल के जनजातीय जिले को पार कर जम्मू-कश्मीर की सीमा स्थित सरचू पहुंच गई है। मंगलवार को रैली सरचू से आरंभ होकर पांगी के रस्ते लेह और कारगिल से होकर गुजरेगी।
मारुति सुजुकी इंडिया के उपाध्यक्ष मार्केटिंग संजीव हांडा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में छह महिला टीमों के साथ आठ सेना की भी टीमें भाग ले रही हैं। शून्य से 15 डिग्री नीचे तापमान में महिला प्रतिभागियों का का जोश देखते ही बनता है। रैली की कामयाबी के लिए लाहौल पुलिस महकमे की भी अहम भूमिका रही है और ग्रांफू से बातल तक यातायात को कंट्रोल में रखा।