{"_id":"5a105c434f1c1b70548be09b","slug":"rampur-college-girl-become-over-all-champion-in-boxing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रामपुर कॉलेज की लड़कियां ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
बॉक्सिंग प्रतियोगिता में रामपुर कॉलेज की लड़कियां ओवरऑल चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
Updated Sat, 18 Nov 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
छात्रा वर्ग की इंटर कॉलेज बॉक्सिंग प्रतियोगिता में ओवरआल चैंपियन का खिताब पीजी कॉलेज रामपुर को मिला। इसके अलावा सुंदरनगर कॉलेज दूसरे और आरकेएमवी कॉलेज शिमला तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
दो दिवसीय इंटर कॉलेज बॉक्सिंग प्रतियोगिता का सम्मापन पीजी कॉलेज रामपुर में शनिवार को हुआ। प्रतियोगिता में 19 कॉलेजों से आईं 62 छात्रा बॉक्सरों ने प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में आनी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. आरके कायस्थ बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए।
विज्ञापन
आयोजक कमेटी के सचिव डॉ. विद्या बंधु ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय रेफरी विजय ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इंटर कॉलेज बॉक्सिंग प्रतियोगिता के 43 किलो वर्ग में सुंदरनगर की पल्लवी प्रथम, 44 किलो वर्ग में रामपुर कॉलेज की तनुजा प्रथम, 45 किलो वर्ग में आरकेएमवी कॉलेज की किरन प्रथम, 46 किलो वर्ग में रिकांगपिओ की दिव्या प्रथम, 47 किलो वर्ग में रामपुर कॉलेज की संध्या प्रथम, 48 किलो वर्ग में
रामपुर कॉलेज की श्रीतिमा, 49 किलो वर्ग में आरकेएमवी शिमला की शशि कला प्रथम, 50 किलो वर्ग में आरकेएमवी की रेखा प्रथम, 51 किलो वर्ग सुंदरनगर की पूजा ठाकुर ने प्रथम स्थान हासिल किया।